- Hindi News
- दोनों तरफ खोद दिया, आपको पता नहीं कैसे काम होता है
दोनों तरफ खोद दिया, आपको पता नहीं कैसे काम होता है
भास्कर संवाददाता - उज्जैन
सिंहस्थ के निर्माण कार्यों के निरीक्षण के लिए लोनिवि के अधिकारियों का भोपाल से चार बार कार्यक्रम आया लेकिन हर बार किसी न किसी वजह से निरस्त हो गया। मंगलवार को लोनिवि के सचिव वर्मा व सेतु निगम के सीई पटेल सुबह १० बजे से निर्माण कार्यों की स्थिति देखने के लिए निकले। उन्होंने लोनिवि व सेतु निगम तथा ठेकेदारों से कहा कि कार्य समय पर पूरे किए जाएं,
नहीं तो ऐनवक्त पर होने वाले वाले कार्यों में गुणवत्ता नहीं रह पाती। अधिकारियों के साथ ठेकेदारों का जवाब था कि समय से पहले यानि सड़कों के अधिकांश कार्य वर्ष २०१५ के पहले तक पूरे कर लिए जाएंगे। अधिकारियों ने निर्माण कार्यों के तकनीकी पहलुओं पर बात भी की। लोक निर्माण विभाग द्वारा शहर की ८ सड़कों को फोरलेन व टू लेन में तब्दिल किया जा रहा है। इन निर्माण
कार्यों का एक ही ठेका है। भोपाल की दिलीप बिल्डकॉन कंपनी
को ठेका दिया हुआ है। सचिव वर्मा ने अधिकारियों से कहा कि सिंहस्थ
के कार्य हैं, गुणवत्ता पूर्वक
व समय पर होना चाहिए।
उन्होंने ब्रिज निर्माण की स्थिति तो देखी ही अधिकारियों से जानकारी भी ली।
॥निर्माण कार्यों की स्थिति ठीक है। गुणवत्ता व समय पर काम करने के लिए कहा है।ø विजयसिंह वर्मा, सचिव लोनिवि
फोरलेन की गुणवत्ता देखते पीडब्ल्यूडी के सचिव व अन्य अधिकारी।
अधिकारियों ने ये कार्य देखे
अधिकारियों ने एमआर-१० ((देवास रोड से मक्सी रोड तक सीमेंट कांक्रीट)),एमआर-५ ((मक्सी रोड को आगर रोड को मिलाने वाला मार्ग)), यंत्रमहल मार्ग, मुल्लापुरा मार्ग, ऋणमुक्तेशवर के अलावा चक्रतीर्थ ब्रिज, नृसिंह घाट ब्रिज, मंगलनाथ ब्रिज, चिंतामन रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले ब्रिज व जीरो पाइंट ब्रिज सहित सिंहस्थ के मद्देनजर चल रहे सभी निर्माण कार्य देखे।
वाट्सअप पर मुझे फोटो डालो
लोनिवि के सचिव वर्मा ने एसडीओ झा से सर्किट हाउस में पूछा कि एमआर-१० का काम आप ही देख रहे हैं। सीमेंट कांक्रीट पर वाइब्रेशन ज्यादा देकर देखना कि क्वालिटी पर क्या असर होता है। इसका फोटो लेकर मुझे कलही वाट्सअप पर डालना। यह सड़क देवास रोड से मक्सी रोड तक बन रही है, जो फोरलेन होगी। इसकी लागत १८ करोड़ रुपए है।
मिनिस्ट्री बुक मंगवाई
लोनिवि सचिव वर्मा ने अधिकारियों से मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट ट्रांसपोर्ट की बुक मंगवाई और उसके आधार पर बताया कि तय मापदंड के अनुसार सड़क का निर्माण किया जाए।
ये थे मौजूद : लोनिवि सीई आरपी पंवार,एसई अनंत गोरे,ईई जीपी पटेल,सेतु निगम ईई शोभा खन्ना, एमपीआरडीसी के संभागीय महाप्रबंधक एएल सूर्यवंशी व एसडीओ पीके झा, ओपी शुक्ला आदि मौजूद थे।
देवास रोड पर नागझिरी की ओर दोनों तरफ सड़क की खुदाई देख लोक निर्माण विभाग ((पीडब्ल्यूडी)) के सचिव विजय सिंह वर्मा ने एसडीओ पीके झा पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि एक तरफ खुदाई कर कार्य किया जाना था ताकि असुविधा न हो। लोनिवि सचिववर्मा व सेतु निगम के सीई((चीफ इंजीनियर)) सीपी पटेल मंगलवार को सिंहस्थ २०१६ के मद्देनजर बन रहे फोरलेन व ब्रिज के निर्माण कार्य देखने के लिए आए थे।