- Hindi News
- अब सभी सरकारी अस्पतालों में बन सकेंगे विकलांगता सर्टिफिकेट
अब सभी सरकारी अस्पतालों में बन सकेंगे विकलांगता सर्टिफिकेट
सरकारी अस्पतालों में बनेंगे विकलांगता सर्टिफिकेट
उज्जैन। अब न तो विकलांग लोगों को सोमवार का इंतजार करना पड़ेगा और न ही माधवनगर अस्पताल पर इसके लिए भीड़ लगेगी। स्वास्थ्य विभाग के नए आदेश के तहत अब डिस्पेंसरी से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विकलांगता के सर्टिफिकेट बन सकेंगे। इस व्यवस्था से विकलांग लोगों को प्रमाण पत्र बनाने में आसानी होगी। माधवनगर अस्पताल में प्रत्येक सोमवार को विकलांगता के प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं। यहां जिलेभर से विकलांग आते हैं। सप्ताह में एक ही दिन प्रमाण पत्र बनाए जाने की व्यवस्था से लोगों की भीड़ भी लगती है। मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े और उन्हें प्रमाण पत्र के लिए दूर दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़े, इसके लिए शासन ने नई व्यवस्था दी है। इसके तहत जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डिस्पेंसरी में भी विकलांगता के सर्टिफिकेट बन सकेंगे। शासन के आदेश के साथ ही यह व्यवस्था जिले में लागू कर दी गई है। अब तहसील या गांव के व्यक्ति को माधवनगर अस्पताल नहीं आना पड़ेगा। समीपस्थ अस्पताल में ही प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे।