भौम प्रदोष पर मंगलनाथ में 160 भातपूजा
भास्कर संवाददाता. उज्जैन. भौम प्रदोष के मौके पर मंगलवार को मंगलनाथ मंदिर में दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात सहित देशभर से श्रद्धालु उमड़े। पुजारी पं. दीप्तेश दुबे ने बताया सुबह 6 बजे से रात तक 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मंगलनाथ मंदिर समिति के प्रबंधक त्रिलोक विजय सक्सेना ने बताया 160 श्रद्धालुओं ने मंगल शांति की कामना से भात पूजन कराई।
फोटो काईद जौहर