पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आचार संहिता लागू होने के पहले निपटे सारे निर्माण

आचार संहिता लागू होने के पहले निपटे सारे निर्माण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. उज्जैन।



संभागायुक्त अरुण पांड्ेय ने मंगलवार को कोठी स्थित अपने दफ्तर में संभाग के कृषि उपज मंडी, लघु उद्योग निगम व स्वास्थ्य विभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू किए जाने के पहले निपटा लिए जाए।

मंडी बोर्ड के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि संभाग में ३४ करोड़ की लागत से २९ निर्माण कार्य किए जा रहे है। इनमें १३ कार्य फरवरी में पूरे कर लिए जाएंगे। दो हजार मेट्रिक टन अनाज क्षमता के आठ गोदाम बनाए जा रहे है। अधिकारियों ने ये जानकारी भी दी कि संभाग की मंडियों में गोदाम, कवर्ड शेड, प्लेटफार्म, सड़कें, कृषक सूचना केंद्र, हम्माल शेड, रेस्ट हाउस सहित अन्य निर्माण किए जा रहे है। लघु उद्योग निगम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी निर्माणों की जानकारी संभागायुक्त को दी। बैठक में संयुक्त आयुक्त प्रतीक सोनवलकर, मंडी बोर्ड के संयुक्त संचालक चंद्रशेखर वशिष्ठ सहित तीनों विभाग के प्रमुख सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

कलेक्टर की कल होनी वाली बैठक स्थगित



कलेक्टर बीएम शर्मा ३० जनवरी को जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक लेने वाले थे। बैठक बृहस्पति भवन में आयोजित की जाने वाली थी। अपरिहार्य कारणों के चलते उक्त बैठक स्थगित कर दी गई। यह बैठक कब आयोजित की जाएगी, जिसकी तारीख अभी तय नहीं की जा सकी है।





भासं. उज्जैन. संभागायुक्त अरुण पांड्ेय ने मंगलवार को कोठी स्थित अपने दफ्तर में संभाग के कृषि उपज मंडी, लघु उद्योग निगम व स्वास्थ्य विभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू किए जाने के पहले निपटा लिए जाए। मंडी बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि संभाग में ३४ करोड़ की लागत से २९ निर्माण कार्य किए जा रहे है। इनमें से १३ कार्य फरवरी में पूरे कर लिए जाएंगे। दो हजार मेट्रिक टन अनाज क्षमता के आठ गोदाम भी बनाए जा रहे हैं।