- Hindi News
- विद्यार्थियों ने जाने शार्ट ट्रिक से नंबर मार्किंग के गुर
विद्यार्थियों ने जाने शार्ट ट्रिक से नंबर मार्किंग के गुर
भास्कर संवाददाता.उज्जैन. जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को बोर्डकी मेरिट सूची में लाने के लिए की जा रही तैयारियों के अंतर्गत मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट उमावि माधवनगर में जिलेभर के 175 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं की कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विषयवार 35 विषय विशेषज्ञों ने शार्ट ट्रिक और कम समय के माध्यम से बेस्ट नंबर मार्किंग के गुर सिखाए।
सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक अलग-अलग सत्रों में विषय विशेषज्ञों ने उज्जैन सहित महिदपुर, तराना, बडऩगर, खाचरौद, नागदा विकासखंड़ के विद्यार्थियों को अद्र्धवार्षिक परीक्षा की कॉपियां दिखाते हुए उनकी खामियां और उसमें सुधार के लिए मार्गदर्शन दिया। इस दौरान डीईओ आरके मिश्रा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यशाला संयोजक एवं विभाग की सहायक संचालक रमा नाहटे एवं उत्कृष्ट प्राचार्य अभय तोमर के निर्देशन में कार्यशाला हुई। सहायक संचालक रमा नाहटे ने बताया 9वीं व 11वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को कार्यशाला के लिए चयनित किया है। आगामी माह में होने वाली प्री-बोर्ड परीक्षाओं के अंकों के आधार पर इनमें से बेस्ट विद्यार्थियों का चयन कर एक और कार्यशाला वार्षिक परीक्षा से पहले आयोजित करवाई जाएगी।