पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवि की जनसुनवाई में तीन विद्यार्थी

विवि की जनसुनवाई में तीन विद्यार्थी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता.उज्जैन. विक्रम विवि में मंगलवार सुबह जनसुनवाई में मात्र तीन विद्यार्थी ही उपस्थित हुए। शासन के निर्देश पर सुबह 10 से 11 बजे तक विद्यार्थी कल्याण संकायाध्यक्ष कार्यालय में जनसुनवाई रखी थी। विवि प्रशासन ने कुलपति प्रो. जवाहरलाल कौल के भी जनसुनवाई में उपस्थित होने की बात कही थी लेकिन प्रो. कौल 10.30 बजे तक उपस्थित नहीं हुए। करीब 10.40 बजे प्रो. कौल विवि के मुख्य प्रशासनिक भवन पहुंचे और जनसुनवाई में आए विद्यार्थियों से चर्चा की। मीडिया प्रभारी प्रो. शैलेंद्र शर्माने बताया जनसुनवाई में छात्र हुसैन अत्तार ने अंकसूची न मिलने व संजय नागर ने रिजल्ट संबंधी परेशानी को लेकर समस्या रखी। छात्रा वंदना रंगवाल ने उत्तरपुस्तिका देखने के संबंध में आ रही समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया। सभी समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
कुलपति प्रो. कौल ने किया निरीक्षण : मंगलवार दोपहर कुलपति प्रो. जवाहरलाल कौल ने वाग्देवी भवन स्थित बॉयोटेक्नोलॉजी, माइक्रो बॉयोलॉजी, हिंदी और कॉमर्स अध्ययनशाला में निरीक्षण किया। एक पीएचडी शोधार्थी से चर्चा के बाद प्रो. कौल ने पीएचडी के विद्यार्थियों के साथ एक औपचारिक बैठक बुलाने के निर्देश दिए। प्रो. कौल के साथ डीएसडब्ल्यू डॉ. ढंड एवं कुलानुशासक प्रो. शैलेंद्र शर्मा साथ थे। शाम को कार्यपरिपद कक्ष में विवि के सभी रीडर और लेक्चरर की बैठक भी हुई।
कलेक्टर ने पकड़ा शराबी आवेदक
भासं. उज्जैन. जनसुनवाई में एक शराबी आवेदक राजेश मालवीय को कलेक्टर बीएम शर्मा ने होमगार्ड सैनिक के हवाले कर पुलिस कार्रवाई के आदेश दिए। पत्नी की गुहार और आवेदक द्वारा माफी मांगे जाने पर चेतावनी देकर कलेक्टर ने उसे छोड़ दिया। बृहस्पति भवन में घटना दोपहर करीब १२.३० बजे की है। संभागायुक्त अरुण पांड्ेय की जनसुनवाई में कुल १० शिकायतें पहुंची।