चोर पकड़ाए तो दर्ज किया चोरी का प्रकरण
उज्जैन। आरडीगार्डी मेडिकल कॉलेज के एक छात्र के पिपलीनाका क्षेत्र स्थित घर पर करीब डेढ़ माह पहले चोरी हुई थी, लेकिन जीवाजीगंज पुलिस ने मंगलवार को उस समय प्रकरण दर्ज किया, जब चोरों को शांतिदूत ने पकड़ लिया। चोरों से शासकीय अस्पताल में हुई चोरी का भी खुलासा हुआ है। लखनऊ निवासी तरुण प्रताप जीवाजीगंज शासकीय अस्पताल में नौकरी करता है और आरडीगार्डी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कर रहा है। 3 दिसंबर 2013 को वह लखनऊ गया था। तब चोर ताला तोड़कर टीवी, गैस सिलेंडर व अन्य सामान चुरा ले गए थे। जीवाजीगंज पुलिस ने घटना में जांच के बाद प्रकरण दर्ज करने का कहा था। इसी दौरान मंगलवार को शांतिदूत टीम ने उर्दुपूरा के मनोज जादम और जानकी टेकरी के राजेश ठाकुर को पकड़ा। दोनों से तरुण का माल बरामद होने के साथ शासकीय अस्पताल में हुई चोरी का भी पता चल गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर जल्द पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।
सूने मकान से माल, कार से टेबलेट चोरी : उज्जैन। खत्रीवाड़ा निवासी ईश्वर मकवाना ने फ्रीगंज में मकान लेकर घरेलू सामान रखा था। सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात चोर मकवाना के मकान का ताला तोड़कर करीब 5 हजार रुपए का सामान ले गए। वहीं ऋषिनगर के गौरव पिता योगेश दाभाड़े के 29 हजार रुपए के दो टेबलेट घासमंडी चौराहे से कार में से चोरी हो गए। इसी तरह लखेरवाड़ी निवासी मणिका पिता महेशचंद्र भावसार की 26 जनवरी को दशहरा मैदान से चोर स्कूटी ले उड़े। तीनों मामलों में माधवनगर पुलिस ने मंगलवार को प्रकरण दर्ज किया है।
देवास के व्यापारी पर दहेज का प्रकरण : उज्जैन। देवास निवासी जुनैद पठान ऑटो मोबाइल का कारोबारी है।उसका 2009 में तराना निवासी शहजादी से निकाह हुआ था। शादी के 6 माह बाद से जुनैद के परिजनों द्वारा शहजादी को दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा।शहजादी की शिकायत पर मंगलवार को महिला पुलिस ने पति जुनैद, सास हसीना बी, ससुर आवेद पठान, जेठ शेरखान, नासिर, शाहदाब, ननद अफसाना, गुलनार और रेहाना बी पर दहेज प्रताडऩा का प्रकरण दर्ज किया है।शहजादी का कहना है कि शादी के बाद से ही परिजनों द्वारा उसे दहेज में 2 लाख रुपए नहीं लाने के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा था। कुछ दिन पूर्व उन्होंने उसे घर से निकाल दिया।मामले में महिला पुलिस ने मंगलवार को शहजादी की शिकायत पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ जीरो पर कायमी की है।
बस की टक्कर से बाइक चालक घायल: उज्जैन।नागझिरी के भेरुनगर निवासी नरेंद्र पिता करतार सिंह मंगलवार को बाइक से महालक्ष्मीनगर से जा रहा था। यहां एक बस चालक ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया।