पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुबह 10 बजे से ही लगाई जाएं 8वीं तक की कक्षाएं

सुबह 10 बजे से ही लगाई जाएं 8वीं तक की कक्षाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं.उज्जैन. पांच दिनों की छुट्टी के बाद मंगलवार से खुले स्कूलों में जिला प्रशासन के निर्देश के बावजूद जल्दी कक्षाएं लगाए जाने के मामले में जिला शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से ही लगाने के निर्देश दिए हैं। इधर मौसम में अब भी कडाके की ठंड का असर बना है। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री कम होकर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात 8.0 डिग्री सेल्सियस हो गया। दिन का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा।कलेक्टर बीएम शर्मा के निर्देश पर सभी स्कूलों में कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से लगाए जाने के निर्देश जारी किए थे। जिला शिक्षा विभाग के जिला योजना अधिकारी एनएस सोलंकी ने बताया मंगलवार को कुछ स्कूलों में निर्देशित समय से पहले कक्षाएं लगाए जाने संबंधी जानकारी मिली है। जिसके आधार पर सभी स्कूलों को निर्देशित किया है कि आगामी आदेश जारी होने तक सुबह 10 बजे से ही 8वीं तक की कक्षाएं लगाई जाएं। कक्षा 9वीं से 12वीं की कक्षाएं सुबह 9 बजे से लगाई जाएंगी।



शिक्षा विभाग के निर्देश

रात में पारा 3.0

डिग्री लुढ़क कर

8.0 डिग्री पर पहुंचा