पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संभाग की कृषि मंडियों में किसानी आवक फीकी रही

संभाग की कृषि मंडियों में किसानी आवक फीकी रही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यापार संवाददाता - उज्जैन. संभाग की कृषि उपज मंडियों में कृषि जिंसों की आवक फीकी रही। मंगलवार से कृषि उपज मंडियों में सामान्य कामकाज शुरू हो गया। ८ दिन के हड़ताल के बाद मंडियों में बड़ी आवक की संभावना थी, कमजोर आवक और सोयाबीन में मंदे भाव खुलने से कारोबार कोई खास नहीं रहा। अमावस्या के बाद ही मंडियों में आवक बढऩे की संभावना बताई जा रही है। गेहूं का कारोबार दिनो दिन बेहतर होने लगेगा। 2 दिन की तेज धूप ने खेतों की खड़ी उपज को खासा संभाल लिया है। सुपर और बेस्ट क्वालिटी गेहूं का उज्जैन बड़ा सेंटर होने से प्रदेश बाहर की बड़ी डिमांड का रास्ता देख रहा गल्ला व्यापार भाव कमी की ओर बढ़ता जा रहा है। नया सीजन भी बंपर रहेगा। गुजरात, राजस्थान में गेहूं खूब होने से मालवा के गेहूं में बड़ी पार्टी आने का भी इंतजार हो रहा है। मंडी में २१०० बोरी की आवक रही। गेहूं ऊंचे में २३१८ रुपए डालर चना ५१०० रुपए बिका।
मंडी खुली तो डालर के भाव ढेर हो गए, 300 से 500 रुपए सौदों में घट गए : डंक वाली कृषि जिंस में डालर चना ही कारोबार में छाया हुआ है। नई आवक का माल फ्रेश आने के बाद डंकी माल में भाव खासे गिरावट वाले ही बनने की बड़ी संभावना बताई जा रही है। कंटेनरों के फरवरी के सौदे २०० रुपए घटकर ५३०० रुपए रह गए। मार्च के सौदे ३०० रुपए घटकर ५६०० रुपए के रह गए ये भाव नए डालर चने के बताए गए हैं। पुराने डंकी चने के भाव ५१.५० रुपए के बताए गए इसमें पाईंट फोर की छुट रहेगी। मंडी में नया १० बोरी डालर चना ५१०० रुपए बिका।
बंद मंडी में खूब चला सट्टा : ८ दिन तक बंद मंडी में डालर में ५०० से ७०० रुपए की तेजी आ गई। मंडी खुलते भाव अधिक घटने से व्यापार जगत में सट्टा ही हावी रहा। बंद मंडी में डिलेवरी सौदे नहीं होने से अब बेचने वालों को बड़ा नुकसान मिलने की स्थिति बन गई है।
उज्जैन - गेहूं लोकवन १८०० से २३१८, मिल १५५० से १६५०, मालवराज १८०५, सोयाबीन ३८०० से ४०५०, चना देशी २२५०, चना डालर ४५०० से ५१००, चना विशाल २५५५, रायड़ा २००१। आलू २०० से ३४० रुपए, प्याज २०० से ३२० रुपए प्रति ४० किलो। लहसुन १००० से ३३६१ रुपए क्विंटल।
लोहा बाजार : टेस्टेड सरिया ४२५० रुपए क्विंटल। खली के भाव : उज्जैन खली १००० से १०३०, कपास्या १८२५ से १९५०, खली खामगांव १७७० से १८७० रुपए। उज्जैन मावा : मावा १४० से १६० रुपए प्रति किलो। शाजापुर - सोयाबीन ३२२० से ३७९०, गेहूं १७१६, चना कांटा २१९८। देवास - सोयाबीन ३४०० से ३९१५, गेहूं १५५० से २१३०, चना देशी २००० से २८४०, चना डालर ३५०० से ४४६५। बडऩगर - सोयाबीन ३६३० से ३९७५, चना २५९१, चना डालर ३३०० से ४६००, गेहूं १७३१। शुजालपुर - सोयाबीन ३७५० से ३९५०, गेहूं १७०० से १७२०, चना कांटा २५५१, चना डालर ३७०० से ४१५१, मसूर ३७०० रुपए। आगर - सोयाबीन ३००० से ३७८५, गेहूं १६०० से १६७९, मक्का १२११, चना कांटा २११०, चना विशाल २५६०, चना डालर ३८००, धनिया ३५७० से ५८८०, मसूर ३८००, रायड़ा २२५२। खाचरौद - सोयाबीन ३५०० से ३७८८, गेहूं १७०१ से १७५०। महिदपुर - सोयाबीन ३८६६, गेहूं १७१७, चना डालर २५७०। तराना - सोयाबीन २३०१ से ४००० रुपए के भाव रहे।