पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परखी विद्यार्थियों की सोच, आज पांच श्रेष्ठ मॉडलों की घोषणा

परखी विद्यार्थियों की सोच, आज पांच श्रेष्ठ मॉडलों की घोषणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं.उज्जैन. पीजीबीटी में राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल और राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे तीन दिनी राज्य विज्ञान मेले में दूसरे दिन मंगलवार को प्रदेशभर से आए विद्यार्थियों के मॉडलों को करीब 35 निर्णायकों ने जांचा। दिनभर चले मूल्यांकन के साथ विद्यार्थियों व शिक्षकों के लिए वैज्ञानिक भाषण एवं प्रश्नमंच का आयोजन भी हुआ। प्रश्नमंच का संचालन डॉ. राजेशपाण्डे ने एवं वैज्ञानिक भाषण का संचालन अक्षय तिवारी व शुजात अहमद ने किया। प्रचार-प्रसार समिति संयोजक संजय लालवानी ने बताया बुधवार दोपहर 2.30 बजे विज्ञान मेले का समापन होगा, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित पांच श्रेष्ठ मॉडलों की घोषणा होगी। मुख्य अतिथि शिक्षाविद् भागीरथ कुमरावत होंगे।