उत्साह से मनाया गणतंत्र दिवस
उज्जैन. गणतंत्र दिवस पर शहर की विभिन्न संस्थाओं में ध्वजारोहण हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ सम्मान भी किया गया।
युवा कांग्रेसजनों ने टॉवर चौक पर शहर अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा के आतिथ्य में झंडा फहराया। अध्यक्षता असलम लाला ने की। इसी प्रकार युवक कांग्रेस ने फव्वारा चौक पर वरिष्ठ कांग्रेसी महेश सोनी के आतिथ्य में ध्वज फहराया। अध्यक्षता पं. योगेश शर्मा ने की। अपेक्स बैंक: बैंक के भरतपुरी स्थित संभागीय मुख्यालय पर सहायक महाप्रबंधक डॉ. रवि ठक्कर ने ध्वजारोहण किया। प्रदीप निगम, करुण यादव, शैलेंद्र रावत, सुरेश यादव विनोद रावल आदि मौजूद थे। लखेरवाड़ी व्यापारी एसोसिएशन : लखेरवाड़ी चौक पर एसो. अध्यक्ष महेश पायलवाला की अध्यक्षता में ध्वजरोहण हुआ। उज्जैन जिला खाद, बीज, दवाई विक्रेता संघ: दौलतगंज स्थित संघ कार्यालय पर अध्यक्ष लेखराज खत्री की अध्यक्षता व सचिव संजय रघुवंशी, महासचिव केदार बंसल के आतिथ्य में कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक राजीव उमठ ने झंडावंदन किया।
स्वेटर वितरित : भारत विकास परिषद ने देसाईनगर स्थित शा. कन्या मावि नूतन क्रमांक-1 में गणतंत्र दिवस मनाया गया। शाखा अध्यक्ष अशोक गर्ग व प्रधानाचार्य सविता बत्रा ने ध्वज फहराया। अतिथि किशोर खंडेलवाल, विकास मित्तल, अरविंद जैन थे। इस मौके पर 69 छात्राओं को स्वेटर वितरित की गई।
गांधी, नेहरू तो कोई बना सुभाष
लक्ष्मीनगर स्थित माय फस्र्ट स्टेप फन एंड प्ले स्कूल में ध्वजारोहण पश्चात बच्चों ने प्रस्तुति में विभिन्न प्रदेश की संस्कृतियों के रंग बिखेरे। बच्चों ने महात्मा गांधी, नेहरूजी, सुभाषचंद्र बोस, भगतसिंह, रानी लक्ष्मीबाई आदि का वेश धारण कर प्रस्तुति दी। संचालन तुलिका दास ने किया। आभार राघवेंद्र उपाध्याय व शैलेंद्र शाक्य ने माना।
बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान भी किया
यहां भी मनाया राष्ट्रीय पर्व
> लोति शिक्षा तथा विज्ञान व वाणिज्य महाविद्यालय का संयुक्त आयोजन हुआ। अतिथि न्यास सचिव श्रीपाद जोशी, मुलायमसिंह ठाकुर, प्राचार्य गोविंद गंधे, प्राचार्य डॉ. प्रेम छाबड़ा, डॉ. विद्या जोशी, प्रो. गीता तोमर आदि मौजूद थे। > जयभारती शिक्षण संस्थान चंद का कुआं में पूर्व प्राचार्य रमेश दीक्षित, बाबा डबराल ने। > एकता मावि मारुतिगंज पीपलीनाका में भारतीय स्टेट बैंक नयापुरा के प्रभारी प्रबंधक योगेंद्रकुमार नागर व उमेश तिवारी ने। > सेंटपॉल सीनियर सेकंडरी स्कूल में मुख्य अतिथि फादर देवमित्रा तथा फादर जैकब के आतिथ्य में। > शा. उर्दू कमावि मदारगेट में संकुल प्राचार्य तनवीर खान, यासमिन जहां व आभा शर्मा के आतिथ्य में। > भाजपा वार्ड क्रमांक 6 द्वारा ईदगाह चौराहे पर शिवेंद्र तिवारी के मुख्य आतिथ्य। > लालपुर स्थित बालगृह में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में व निशि सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग ने।
> अभाविप की चिकित्सा इकाई ने आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज से वाहन रैली निकाली > सहजन वेलफेयर सोसायटी ने ऋषिनगर स्थित कार्यालय पर अजय जोशी के आतिथ्य में। > दीनदयाल परस्पर सहकारी साख संस्था मर्यादित के माधवनगर स्थित कार्यालय में संस्था अध्यक्ष मदनलाल शर्मा, सचिव दिलीप रायते, जीवनलाल दिसावल आदि ने। > एक्टिवा राइडर्स ग्रुप ने दशहरा मैदान से टॉवर चौक तक वाहन रैली निकाली। > यश पटेल ब्लड बैंक के तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 26 लोगों ने रक्तदान किया। अतिथि अफसर पटेल थे। > संजय ग्राम विपणन सहकारी संस्था मर्या. घट्टिया कार्यालय में विधायक सतीश मालवीय ने झंडावंदन। > उद्योगों के समूह पैकेजिंग पिपुल द्वारा श्रीनिवास कंटेनर एंड क्लोजर कारखाना मक्सीरोड पर आयोजित समारोह में ग्रुप के आनंद बांगड़ ने ध्वजारोहण किया।
शहीद बलराम जोशी को पुष्पांजलि : नवसंवत कॉलेज में गणतंत्र दिवस समारोह में शहीद बलराम जोशी के माता-पिता को आमंत्रित कर सम्मानित किया व शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। शहीद के पिता राधेश्याम जोशी व माता सरजूदेवी ने कॉलेज के प्रतिभाशाली व मैरिट होल्डर विद्यार्थियों व उनके पालकों का सम्मान किया।
नालंदा अकादमी : स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हुआ। इस मौके पर विद्यार्थियों ने आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। स्कूल स्टॉफ सहित विद्यार्थी मौजूद थे।