हृदय रोग परीक्षण शिविर
उज्जैन. लायंस क्लब अवंतिका ने किशनलाल गर्ग की स्मृति में बुधवारिया स्थित श्री क्लीनिक पर हृदय रोग परीक्षण शिविर लगाया। क्लब पीआरओ एलडी साबू, अध्यक्ष पंकज पांचाल व डॉ. विजय गर्ग ने बताया अतिथि बीपी लोहिया थे। डॉ. अनिरुद्ध त्रिवेदी, डॉ. सिद्धांत जैन, डॉ. महेंद्र तिलकर व टीम ने 245 मरीजों की जांच की। जांच में मिले 45 रोगियों को नियमित इलाज व एंजियोग्रॉफी कराने की सलाह दी गई।