डॉक्टर्स व स्टॉफ कल सामूहिक अवकाश पर
भास्कर संवाददाता - उज्जैन
जिला अस्पताल सहित जिले के सभी सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाएं शुक्रवार को गड़बड़ा सकती है। सिवनी ((लखनादौन)) में डॉक्टर के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में जिले के सभी डॉक्टर व स्टॉफ अवकाश पर रहेगा। हालांकि जिला अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित नहीं होने व जरूरत पडऩे पर निजी चिकित्सकों की सेवाएं लेने की बात कही है।
सिवनी में डॉक्टर व स्टाफ नर्स के खिलाफ की गई पुलिस कार्रवाई के विरोध में जिले के डॉक्टर्स लामबंद हो गए हैं। मप्र चिकित्सा अधिकारी संघ ने निर्णय लिया है कि 31 जनवरी को जिले के सभी डॉक्टर्स व स्वास्थ्यकर्मी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। संभाग के अस्पतालों में भी इसका असर पड़ेगा। ऐसे में जिले में स्वास्थ्य सेवाएं गड़बड़ा सकती हैं। डॉक्टर्स के सामूहिक अवकाश पर होने से जिला अस्पताल व माधवनगर अस्पताल की ओपीडी ((बाह्य रोगी विभाग))
बंद रखना पड़ सकती है। ऐसी स्थिति में जिला अस्पताल की मुख्य बिल्डिंग में इमरजेंसी चालू रखी जाएगी। गंभीर बीमार मरीजों को उपचार दिया जाएगा।
॥सिवनी में हुई घटना के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।ञ्जञ्ज डॉ.विनोद गुप्ता, मीडिया अधिकारी, मप्र चिकित्सा अधिकारी संघ
कोर्ट आदेश का पालन हो
डॉक्टर्स का कहना है कि मरीज के उपचार के दौरान यदि विपरीत परिणाम आते हैं तो ऐसी स्थिति के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश हैं कि जब तक किसी मामले की सच्चाई सामने न आए,तब तक डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता और न मानसिक कष्ट पहुंचाया जाए।