पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर बोले अभी सस्पेंड करूंगा तो लोकसभा चुनाव बाद बहाल हो पाओगे

कलेक्टर बोले अभी सस्पेंड करूंगा तो लोकसभा चुनाव बाद बहाल हो पाओगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. उज्जैन। दशहरा मैदान स्थित पीजीबीटी कॉलेज में बुधवार सुबह ड्यूटी पर देरी से आने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को कलेक्टर बीएम शर्मा ने जमकर खिंचाई की। कलेक्टर ने ये हिदायत भी दी कि यदि आदतों में सुधार नहीं किया जाता है, तो अभी सस्पेंड करूंगा तो लोकसभा चुनाव बाद ही बहाल हो सकोगे।
दरअसल लोकसभा चुनाव की तैयारियों के चलते पीजीबीटी कॉलेज में ईवीएम ((इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन)) की एफएलसी ((फस्ट लेवल चैकिंग)) की जा रही है। एफएलसी का काम हैदराबाद व स्थानीय इंजीनियर्स द्वारा किया जा रहा है। वहां नगर निगम, पीएचई व जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। ड्यूटी का समय सुबह 10.30 से शाम 5.30 बजे का है। इन अधिकारी-कर्मचारियों के रोजाना ड्यूटी पर देरी से आने की शिकायत के चलते कलेक्टर बुधवार सुबह 11.१५ बजे अचानक पीजीबीटी कॉलेज पहुंचे थे। जिस पर कई अधिकारी-कर्मचारी नदारद मिले। उन्होंने मौके पर ही उक्त अधिकारियों को तलब किया और जमकर खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान पूरे समय अधिकारी-कर्मचारी सिर लटकाए खड़े रहे। कलेक्टर के साथ जिला उप निर्वाचन अधिकारी पवन जैन, निर्वाचन सुपर वाइजर भावना गुरदासानी भी मौजूद थी।




अधिकारी-कर्मचारियों को हिदायत देते कलेक्टर शर्मा।

कलेक्टर की तीखी डपट

: वेतन पूरा लेते हो और काम आधा भी नहीं कर रहे।

: काम बनता नहीं तो नौकरी क्यों नहीं छोड़ देते।

: आप से बेहतर तो बच्चे हैं, जो कड़ाके की ठंड में

भी सुबह समय पर स्कूल पहुंच जाते है।

: चुनाव कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करुंगा।

: सुधर जाओ, एक मौका दे रहा हूं। इसके बाद आप

लोगों को कोई नहीं बचा सकेगा।



उपसंचालक को नोटिस के आदेश

जिला उप निर्वाचन अधिकारी पवन जैन के मुताबिक कलेक्टर ने पशु चिकित्सा के उपसंचालक को कारण बताओ नोटिस के आदेश भी दिए हैं। निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि एफएलसी ड्यूटी में पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई है लेकिन उप संचालक द्वारा उन्हें अब तक ड्यूटी के लिए रिलीव नहीं किया, जिस पर उनसे जवाब तलब किए हैं।