- Hindi News
- सुबह विशेषज्ञ, दिन में महिला व रात में मेडिकल ऑफिसर संभालेंगे अस्पताल
सुबह विशेषज्ञ, दिन में महिला व रात में मेडिकल ऑफिसर संभालेंगे अस्पताल
भास्कर संवाददाता - उज्जैन
गुरुवार से माधवनगर अस्पताल में मरीजों को २४ घंटे डॉक्टर उपलब्ध हो सकेंगे यानि मरीज जब भी अस्पताल जाएंगे तो उन्हें उपचार मिल सकेगा। जिला अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टर्स की राउंड द क्लॉक डयूटी लगाई है, जिसके तहत सुबह ८ से दोपहर २ बजे तक विशेषज्ञ डॉक्टर डयूटी पर रहेंगे। वहीं दोपहर २ से रात ८ बजे तक महिला चिकित्सकों की डयूटी रहेगी। रात ८ से सुबह ८ बजे तक मेडिकल ऑफिसर डयूटी संभालेंगे। यदि कोई डॉक्टर अवकाश पर जाता है तो उसके स्थान पर द्वितीय श्रेणी डॉक्टर की डयूटी लगाई जाएगी। नई व्यवस्था से मरीजों को पूरे समय डॉक्टर मिल सकेंगे। सिविल सर्जन डॉ.सीडी शर्मा ने बताया माधवनगर अस्पताल में डॉक्टर्स की कमी को देखते हुए यह व्यवस्था की है। इसकी प्रतिदिन मॉनीटरिंग भी की जाएगी।