पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आलू प्याज मंडी बंद, एक घंटे हंगामा

आलू-प्याज मंडी बंद, एक घंटे हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - उज्जैन
थोक आलू-प्याज मंडी में बुधवार को बदमाशों ने एक किसान से मारपीट कर प्याज के बोरे छीन लिए। घटना से आक्रोशित व्यापारी व किसानों ने मंडी बंद कर दी। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद चिमनगंज पुलिस के प्रकरण दर्ज करने पर मंडी शुरू हो सकी। मामले में मंडी प्रशासन ने भी सुरक्षा के बंदोबस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है।
चिमनगंज कृषि उपज मंडी स्थित आलू-प्याज थोक मंडी में सुबह 10 बजे ताजपुर निवासी किसान मंगल पिता विक्रमसिंह बडग़ुर्जर प्याज बेचने मंडी गया था। यहां बदमाश अमीर पिता गरीबचंद व उसके तीन साथियों ने मंगल के ट्रैक्टर से 3-4 बोरी प्याज उतार लिए। मंगल ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे पीट दिया। घटना से किसान व व्यापारी आक्रोशित हो गए और मंडी बंद कर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे मंडी सचिव एमएस मुनिया व पुलिस ने किसानों को शांत करने का प्रयास किया। नहीं मानने पर पुलिस ने चार बदमाशों पर प्रकरण दर्ज कर अमीर को गिरफ्तार कर लिया। शेष आरोपियों को जल्द पकडऩे का आश्वासन देने पर व्यापारी व किसान माने और 11 बजे मंडी चालू हो सकी।
पहले भी हुई वारदात: थोक आलू-प्याज मंडी में प्रतिदिन करीब 10 लाख रुपए का व्यापार होता है। यहां सुरक्षा के लिए दर्जनों सिक्युरिटी गार्ड हैं। बावजूद चोरी, गुंडागर्दी आम बात है। पूर्व में भी कई बार वारदातों के कारण व्यापारी व किसानों को सड़क पर उतरना पड़ा लेकिन हर बार मंडी प्रशासन व पुलिस सुरक्षा का आश्वासन देकर अपना पल्ला झाड़ती रही। यही वजह है कि बुधवार को किसान व व्यापारी मंडी प्रशासन की बात मानने को भी तैयार नहीं हुए।
अब सुरक्षा की तैयारी: घटनाओं को देखते हुए मंडी प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की योजना बनाई है, जिसके चलते व्यापारियों के कर्मचारियों को परिचय पत्र जारी किए जाएंगे। इससे अनधिकृत व्यक्ति मंडी प्रांगण में बेवजह घूमता मिला तो सुरक्षाकर्मी उसे पुलिस के हवाले कर सकेंगे।
॥मंडी में जो लोग काम करते हैं, उन्हें परिचय पत्र जारी किया जाएगा। इसके बाद चेकिंग के दौरान अवांछित तत्व मंडी परिसर में घूमते मिलते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।ø
एमएस मुनिया, मंडी सचिव



घटना के विरोध में मंडी बंद कर गुंडों पर कार्रवाई की मांग करते व्यापारी व किसान। फोटो- शाहिद खान