- Hindi News
- आज मौनी अमावस्या पर्व पर शिप्रा में नहान
आज मौनी अमावस्या पर्व पर शिप्रा में नहान
मौनी अमावस्या पर्व पर आज शिप्रा में नहान
भास्कर संवाददाता. उज्जैन. मौनी अमावस्या पर गुरुवार को पवित्र शिप्रा में पर्व नहान होगा। सुबह से श्रद्धालु शिप्रा में डुबकी लगाने उमड़ेंगे। इस दिन देव एवं पितृ शांति के लिए पूजन-अनुष्ठान का महत्व है। शिप्रा के घाटों पर पंडे-पुजारियों से श्रद्धालु पितरों के निमित्त पिंडदान-तर्पण आदि कराएंगे तथा दान-पुण्य कर मंदिरों में देव-दर्शन करेंगे। बुधवार को शिव चतुर्दशी पर भी श्रद्धालुओं ने सिद्धवट पर शिप्रा में स्नान कर पूजन-अर्चन किया।
भीड़ होने पर महाकाल में बाहर से दर्शन व्यवस्था : महाकालेश्वर, हरसिद्धि सहित प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। यदि अधिक भीड़ होती है तो मंदिर प्रशासन गर्भगृह में प्रवेश बंद कर बाहर नंदीहॉल के पीछे बेरिकेड्स से दर्शन कराएगा। प्रवेश बंद की स्थिति में श्रद्धालु चांदी गेट पर पात्र के जरिए भगवान महाकाल को जल-दूध चढ़ा सकेंगे।