आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लाडू
भासं. उज्जैन. जैन समाज ने बुधवार को प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया। क्षीरसागर स्थित सीमंधर दिगंबर जैन मंदिर एवं इंदौररोड स्थित श्री महावीर तपोभूमि पर समाजजनों ने धार्मिक अनुष्ठानों के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया।
क्षीरसागर मंदिर में सुबह 6.45 बजे आदिनाथ भगवान का अभिषेक किया गया। इसके पश्चात आदिनाथ मंडल विधान शुरू हुआ। सुरेश जैन ने बताया दिगंबर जैन सोशल ग्रुप उज्जैनी मैन एवं जैन युवा फेडरेशन द्वारा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। अनुष्ठान शीतल पांडे, अशोक जैन, दिनेश कासलीवाल आदि ने संपन्न कराया। मंडल विधान की रचना मनोरमा बहन ने की। पं. विमल चंद झांझरी ने जयमाला का अर्थ समझाया। देवेंद्र कांसल, नवीन जैन, जंबू जैन धवल, डॉ. भरत जैन, सुशील छाबड़ा, राजकुमार रावत सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे। सचिन कासलीवाल ने बताया तपोभूमि में भी भगवान महावीर स्वामी का पूजन-अर्चन कर निर्वाण लाडू अर्पित किए। अशोक जैन चायवाला, महेश जैन शामिल हुए।
सीमंधर दिगंबर जैन मंदिर एवं श्री महावीर तपोभूमि पर समाजजनों ने धार्मिक अनुष्ठानों के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया।