पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरों ने एक और वारदात कबूली, रिमांड पर लिया

चोरों ने एक और वारदात कबूली, रिमांड पर लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। शांतिदूत टीम के हत्थे चढ़े चोरों ने एक और वारदात कबूल की है। जीवाजीगंज पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट से एक दिन के रिमांड पर लिया है। उर्दुपूरा का मनोज जादम और जानकी टेकरी के राजेश ठाकुर को मंगलवार सुबह शांतिदूत टीम ने पकड़ा था। दोनों ने पिपलीनाका निवासी छात्र तरुण प्रताप और जीवाजीगंज स्थित शा. अस्पताल में चोरी करना कबूला था। मनोज व राजेश ने उर्दुपूरा स्थित रस्सीगली निवासी जितेंद्र जादम के घर से भी 26 जनवरी को टंकी चुराना कबूला। अस्पताल मामले में पूर्व में कायमी हो चुकी है, जबकि दोनों मामलों का भी माल बरामद होने पर प्रकरण दर्ज कर लिए हैं।