- Hindi News
- नए खाद्य सुरक्षा अधिनियम की मंत्री शाह आज करेंगे समीक्षा
नए खाद्य सुरक्षा अधिनियम की मंत्री शाह आज करेंगे समीक्षा
मंत्री शाह आज करेंगे नए खाद्य सुरक्षा अधिनियम की समीक्षा
भास्कर संवाददाता - उज्जैन
भारत सरकार के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के नए कानून को लेकर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री विजय शाह गुरुवार को अब तक की तैयारियों और कार्यों की समीक्षा करेंगे।
बृहस्पति भवन में सुबह 11 बजे से आयोजित होने वाली बैठक में खाद्य आयुक्त डॉ. मनोहर अगवानी, वेयर हाउसिंग एमडी शिवशेखर शुक्ला, नागरिक आपूर्ति एमडी चंद्रहास दुबे सहित संभाग के जिला आपूर्ति, नागरिक आपूर्ति के जिला प्रबंधक, पेट्रोलियम-गैस के सेल्स एरिया मैनेजर सहित अन्य अधिकारी शामिल रहेंगे। बैठक में उपार्जन की तैयारी, आधार कार्ड, गैस सब्सिडी सहित खाद्य से जुड़े सभी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।