पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए वेदमंत्रों के साथ ब्राह्मी सेवन

स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए वेदमंत्रों के साथ ब्राह्मी सेवन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन. चारधाम मंदिर स्थित प्रवचन हॉल में बुधवार को माघ कृष्ण चतुर्दशी के अवसर पर बटुक ब्राह्मणों के साथ अतिथियों ने भी स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए अमृत स्वरूप ब्राह्मी का सेवन किया। ज्योतिषाचार्य पं आनंदशंकर व्यास ने बताया शाम 5 बजे शुरू कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मंत्रोच्चार के बीच स्थानीय एवं आसपास के शहरों से उमड़े पंडितों को ब्राह्मी सेवन कराई गई। अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी शांतिस्वरूपानंद महाराज, पं. रमण त्रिवेदी, रमेश दीक्षित ने भी ब्राह्मी का प्रसाद लिया। पं. केदारनारायण जोशी ने ब्राह्मी का महत्व बताया। संचालन पं. कमलाशंकर त्रिवेदी ने किया व आभार पं. अजय व्यास ने माना।



स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए २ हजार लोगों ने पी ब्राह्मी