पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्ज के कारण बन गए ठग, दो पकड़ाए

कर्ज के कारण बन गए ठग, दो पकड़ाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता.उज्जैन। एक किसान की जमीन की फर्जी पावती बनाकर सौदा करने के मामले में बुधवार को भैरवगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा। उन्होंने कर्ज के कारण ठगी की योजना बनाई थी। पुलिस दोनों को गुरुवार को कोर्ट से रिमांड पर लेकर उनके दो साथियों को तलाशेगी।
टीआई शिवा निनामा ने बताया कि उन्हेल रोड के ग्राम नागपुरा निवासी रामसिंह आंजना पटेल की 45 बीघा जमीन की ग्राम रुई के गोपाल पिता बहादुरसिंह, इंगोरिया के अमित उर्फ बंटी पिता ब्रजमोहन सोनी, ग्राम बलेड़ी का शिक्षक भेरूसिंह डाबी व एक अन्य ने फर्जी पावती बनाकर सौदा कर दिया था। आरोपियों ने एक पार्टी से 3 लाख रुपए बयाना भी ले लिया था। इसी बीच धोखाधड़ी कर जमीन का सौदा करने का पता चलने पर पटेल ने गोपाल व बंटी को पकड़कर मामले में शिकायत की थी। गोपाल ने कबूला कि कर्ज चुकाने के लिए उसने रामसिंह की जमीन की फर्जी पावती बनाकर सौदा कर दिया था। उसने तीन लाख रुपए बयाना लेना भी कबूला है। प्रकरण में जांच के बाद आरोपी बढ़ सकते हैं।
मारपीट करने पर तीन को सजा: एसपी अनुराग ने बताया कि खाचरौद के ग्राम डोडिया निवासी फन्नीबाई के साथ २६ अगस्त २००९ को गांव के भारतसिंह राजपूत ने पुत्र बनेसिंह व फुंदासिंह के साथ मिलकर मारपीट की थी। खाचरौद जेएमएफसी एसआर सिनम ने तीनों को ६-६ माह कारावास व १-१ हजार रु.अर्थदंड दिया है। शासन का पक्ष एडीपीओ पप्पू चौधरी ने रखा।