जाति प्रमाण पत्र के लिए इंतजार
उज्जैन। प्रशासन के आदेश पर जनशिक्षा केंद्र की ओर से 28 जनवरी से 7 फरवरी तक क्षेत्रवार जाति प्रमाण पत्र शिविर लगाए जा रहे हैं। बुधवार को शा. कन्या उमावि दशहरा मैदान में शिविर लगाया। शिविर का समय सुबह 11 बजे से था लेकिन प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी दोपहर 1 बजे तक यहां उपस्थित नहीं हुआ। जिसके कारण पालक व स्कूल प्रबंधन के पदाधिकारियों को परेशान होना पड़ा। दोपहर 1 बजे शिक्षा विभाग के बीआरसी ((शहर)) जितेंद्र पालीवाल शिविर स्थल पर पहुंचे और आवेदनों का एकत्रीकरण शुरू करवाया। गुरुवार को शासकीय उमावि नरवर में शिविर का आयोजन होगा।