- Hindi News
- शहीदों को आज करें नमन दो मिनट का रखें मौन
शहीदों को आज करें नमन दो मिनट का रखें मौन
भास्कर संवाददाता. उज्जैन।
30 जनवरी को स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान करने वाले शहीदों की स्मृति में गुरुवार को पूरे देश में सुबह 11 बजे शुरु होकर दो मिनट का मौन रखा जाएगा। शहर-देहात का हर व्यक्ति श्रद्धांजलि दे सके। इसे लेकर प्रशासन ने व्यवस्था की। एडीएम अवधेश शर्मा ने रेलवे, औद्योगिक क्षेत्र, स्कूल व अन्य स्थानों के सायरन बजाए जाने के निर्देश दिए हैं। स्मरण के लिए सुबह 10 बजकर 59 मिनट से सायरन बजना शुरू होंगे, जो एक मिनट तक बजेंगे। 11 बजे से मौन श्रद्धांजलि अर्पित करने का समय शुरू होगा, जो दो मिनट तक रहेगा। इसके बाद 11.02 से 11.03 बजे तक ऑल क्लियर सायरन बजाया जाएगा। एडीएम शर्मा के मुताबिक आमजन से अनुरोध है कि वे सिग्नल सुनकर जहां हैं, वहीं खड़े होकर दो मिनट का मौन धारण करें। अकेले खड़े होने के बजाय यदि सभी व्यक्ति ग्रुप में खड़े होकर मौन श्रद्धांजलि दे तो और भी प्रभावशाली होगा।