पटवारी पांचाल की संपत्ति हो सकती राजसात
उज्जैन। अनुपातहीन संपत्ति मामले में लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे पटवारी संजीव कुमार पांचाल की संपत्ति राजसात हो सकती है। टीम बैंकों से पांचाल के खातों का रिकार्ड मिलने बाद कोर्ट में चालान पेश कर संपत्ति राजसात की कार्रवाई करेगी। लोकायुक्त निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव ने बताया इंदिरा नगर निवासी पटवारी पांचाल के घर तलाशी में मिली संपत्ति का मूल्यांकन करवा रहे हैं। पांचाल व उसके परिवार के आठ बैंक खातों में हुए लेन-देन की जानकारी के लिए बैंकों को पत्र भेजे है। बैंक से रिकार्ड मिल पर अनुपातहीन संपत्ति की राशि बढ़ सकती है। मामले में जांच के बाद जल्द कोर्ट में चालान पेश करेंगे और फिर संपत्ति राजसात करने के लिए शासन से अनुमति मांगेंगे। याद रहे पांचाल मंगलवार को पांचाल के घर से सोने-चांदी के जेवरात व नकदी सहित करीब 1 करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति का रिकार्ड जब्त किया था।
नाबालिग बेटी की शादी रोको वरना जहर खा लूंगा
उज्जैन। गोपालपुरा निवासी ब्रम्हानंद ने बुधवार को एसपी अनुराग को आवेदन दिया है। बताया उसकी पत्नी अपने जीजा के साथ मिलकर उसकी नाबालिग पुत्री सोनम की 4 फरवरी को धोखे से शादी करने वाली है। सोनम 15 वर्ष की है और 9 वीं पढ़ती है। ब्रम्हानंद ने कहा विरोध करने पर पत्नी ने उसे मारने की कोशिश की और फिर घर से निकाल दिया। ऐसे में पुलिस सोनम की शादी रुकवाए। अगर उसकी बेटी की शादी होती है तो वह जहर खा लेगा। एसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हंै।