पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा

अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - उज्जैन
राज्य स्तर पर अपना वैज्ञानिक हुनर दिखाने के बाद अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेशभर के बाल वैज्ञानिक तैयार हैं। बुधवार को दशहरा मैदान स्थित पीजीबीटी में हुए तीन दिनी राज्य स्तरीय विज्ञान मेले के समापन पर पांच विषयों पर आधारित मॉडलों के विजेताओं के नामों की घोषणा हुई। उज्जैन संभाग के विद्यार्थियों ने सबसे अधिक 13 पुरस्कार अपने नाम किए। प्रतियोगिता में छतरपुर को 6, खंडवा को 3, भोपाल-ग्वालियर-रीवा को 2-2 और शहडोल व जबलपुर को 1-1 पुरस्कार मिले। मुख्य अतिथि शिक्षाविद् भागीरथ कुमरावत थे। अध्यक्षता राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के अपर मिशन संचालक डॉ. ओपी शर्मा ने की। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सहायक सांख्यिकी अधिकारी संगीता श्रीवास्तव का शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। संचालन डॉ. संदीप नाडकर्णी ने किया। आभार दिनेश अवस्थी ने माना। प्रचार-प्रसार समिति संयोजक संजय लालवानी एवं सुरेश भारद्वाज ने बताया राज्य स्तर पर चयनित हुए विद्यार्थियों में से अब पांच विद्यार्थियों के मॉडलों का चयन एनसीआरटीई की ओर से किया जाएगा, जो मुंबई में होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।



राज्य स्तर पर कौन किस विधा में रहा अव्वल

> कृषि आधारित मॉडल में उमावि स्तर पर गोपाल श्यामराव निंभोरे ((बुरहानपुर, खंडवा)) प्रथम, रोहित पॉल ((ग्वालियर)) द्वितीय एवं पूर्वा जोशी ((उज्जैन)) तृतीय। माध्यमिक स्तर पर उज्जैन के पवन रावल प्रथम, शुभम सिंह द्वितीय व वंदन जैन तृतीय।

> ऊर्जा आधारित मॉडल में उमावि स्तर पर यश सक्सेना ((उज्जैन)) प्रथम, अहान गुप्ता ((शहड़ोल)) द्वितीय व आदर्श नामदेव ((उज्जैन)) तृतीय। माध्यमिक स्तर पर सतीश राजू धामने ((खंडवा)) प्रथम, पद्मा कुशवाह ((उज्जैन)) द्वितीय व अमन दुबे ((उज्जैन)) तृतीय।

> पर्यावरण आधारित मॉडल में उमावि स्तर पर प्रभात छिरोलिया ((छतरपुर)) प्रथम, जितेशपंवार ((भोपाल)) द्वितीय व ओंकार चौबे ((रीवा)) तृतीय। माध्यमिक स्तर पर विषिता पोरवाल ((उज्जैन)) प्रथम, कमल खटिक ((छतरपुर)) द्वितीय व मयंक ((उज्जैन)) तृतीय।

> संसाधन आधारित मॉडल में उमावि स्तर पर सुमित ठाकुर ((जबलपुर)) प्रथम, प्रदीप राजौरिया ((ग्वालियर)) द्वितीय व गौरव दुबे ((छतरपुर)) तृतीय। माध्यमिक स्तर पर छतरपुर के अलवीज अंजुम प्रथम, ब्रजेंद्र रजक द्वितीय व हर्षिता खरे तृतीय।

> स्वास्थ आधारित मॉडल में उमावि स्तर पर भूषण शास्त्री ((खंडवा)) प्रथम, मयंक वागमारे ((भोपाल)) द्वितीय व प्रज्ञा गुप्ता ((रीवा)) तृतीय। माध्यमिक स्तर पर उज्जैन की जान्हवी चौहान प्रथम, मयंक गोसर द्वितीय व श्रुति बड़ोदकर तृतीय।

विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते अतिथि।