पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गेहूं के भाव में १०० रुपए की कमी

गेहूं के भाव में १०० रुपए की कमी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यापार संवाददाता - उज्जैन. कृषि मंडियों में नए गेहूं की बड़ी आमद कुछ ही दिनों में शुरू होगी। इसके पूर्व ही एफसीआई ने गेहूं बिक्री के भाव में बड़ी कमी कर दी। १६३७ रुपए के भाव अब १५७० रुपए के हो गए। आगामी शनिवार के टेंडर कम भाव के ही रहेंगे। सूत्रों की खबर में तो गोदाम जल्दी खाली करने के लिए ही भाव घटाकर बिक्री की जा रही है। भाव कमी की खबर से गल्ला व्यापार में सीधे १०० रुपए की कमी आ गई। मंडियों में पुराना गेहूं भी खूब बिकने आएगा। मंडी में गेहूं खरीदने वाले व्यापारियों को भाव कमी की खबर से रुके माल में नुकसान लग रहा है। मंडी में बेस्ट गेहूं ऊंचे में २२५२ रुपए बिका। मिल क्वालिटी में लेवाल कम भाव वाले रहे। सरकारी छाप गेहूं में ५० रुपए की कमी आ गई।
फिर भी २००० रुपए बिकेगा : सरकारी गेहूं के भाव में भले ही कमी कर दी लेकिन मालवा का नया गेहूं तो आगे 2 हजार रुपए के भाव तक पहुंचेगा। आईटीसी सोया चौपाल के पंकज अग्रवाल ने बताया मालवा का गेहूं खासियत वाला होने से बिस्कुट फैक्ट्री इसे अच्छे भावों पर खरीदेगी। मंडी में नया गेहूं ७० बोरी १२७५ से १८२१ रुपए बिका लेकिन गेहूं गीला खूब आया।
देर से लिया गया फैसला, पहले १४१४ के भाव
थे : गल्ला व्यापारियों की माने तो भाखानि के गेहूं के भाव अब मप्र और राजस्थान में सेम हो गए। एक माह तक मिलर्स को पुराने गेहूं की खास जरूरत होने से टेंडर वाला गेहूं खूब बिकेगा। खरीदार व्यापारी अगर इस प्रकार के गेहूं की जल्दी डिलेवरी करे तो १५७० रुपए के गेहूं में फायदा मिलेगा। नई उपज मार्केट में आ जाने से एफसीआई के गेहूं की बिक्री नहीं बढ़ेगी। व्यापारी सूत्रों के अनुसार भाव घटाने का फैसला बहुत देर बाद लिया गया है। गत वर्ष १४१४ रुपए के भाव थे। इस वर्ष अगर १४७० रुपए के भाव रखते तो २५ लाख टन गेहूं बिक जाता। १६३७ के ऊंचे भाव से ५-६ लाख टन गेहूं ही बिक पाया। गए टेंडर का खरीदा गेहूं खरीदार को उठाना पड़ेगा। कम भाव पर भी ग्राहक मिलना मुश्किल है। आटा मिल वालों को तो कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन लाभ नहीं मिलेगा।
उज्जैन - गेहूं लोकवन १८०० से २२५२, मिल १५५० से १६००, मालवराज १८६३, सोयाबीन ३८०० से ४१५१, चना देशी २३८३, चना डालर ४००० से ४९८०, चना विशाल २८९६, चना मौसमी ३२००। आलू २०० से ३४० रुपए, प्याज २०० से ३१० रुपए प्रति ४० किलो। लहसुन १००० से ३४५१ रुपए क्विंटल।
लोहा बाजार : टेस्टेड सरिया ४२५० रुपए क्विंटल। खली के भाव : उज्जैन खली १००० से १०३०, कपास्या १८२५ से १९५०, खली खामगांव १७७० से १८७० रुपए। शाजापुर - सोयाबीन २६२० से ३८१८, गेहूं १६८०, चना कांटा २१९९ से २५६०, चना मौसमी २४१०, रायड़ा २६६१। देवास - सोयाबीन ३४०० से ३९७५, गेहूं १५०० से २०६०, चना देशी २००० से २७५०, चना डालर ३५०० से ४५३०। आगर - सोयाबीन ३८५७, गेहूं १६८९, मक्का ११९०, चना कांटा २३४१, चना डालर ३५०० से ४२५५, नया डालर ४३०१, मसूर ३८००, रायड़ा २२८५, उड़द ३४००, धनिया ५९००, चना मौसमी २४५१, चना विशाल २५८०। शुजालपुर - गेहूं १७२० से १८५०, सोयाबीन ३९५०, चना कांटा २५६३, चना डालर ३७०० से ४४५१, मसूर ३०१०, चना मौसमी ३५५१। बडऩगर - सोयाबीन ३८६८, गेहूं १६९१, चना २७९१, चना डालर ३७०५ से ४६८१। खाचरौद - सोयाबीन ४००३, गेहूं १६०० से १६६१, चना २३४०, चना डालर २४५० से ३५०१। तराना - सोयाबीन ३९५०, नया चना ३१३१, चना डालर ३२५० रुपए के भाव रहे।




नया मौसमी चना ३२०० रुपए बिका

मंडी में नया मौसमी चना ऊंचे में ३२०० रुपए बिका। विशाल चना २८९६ रुपए बिका। चना व्यापार गत वर्ष से बड़ा नुकसान दे रहा है। बड़ी-बड़ी पार्टियों के पास लाल चना पुराना स्टॉक में पैक है। किसी के पास एक गाड़ी तो किसी के पास 2 गाड़ी माल होने से भाव रिवर्स की संभावना बढ़ गई है। मंडी के चना व्यापारी इस बार नई लाईन तलाशने लगे हैं। देशभर में फुटाना चने की मांग खूब आती है। दक्षिण राज्यों में उज्जैन से चना इस बार अधिक बिका। डालर चना कंटेनर क्वालिटी ४९८० रुपए बिका।

सरकारी गेहूं के भाव कम होने से हलचल