युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा
उज्जैन। देवासरोड पर बुधवार रात डीआरपी लाइन का एक युवक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। मामले में नरवर पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार पुलिस लाइन निवासी दिनकर पिता लक्ष्मण राव हरोड़कर ((३५)) बुधवार को इंदौर गया था। वह रात करीब ९.३० बजे देवास की ओर से बाइक से आ रहा था। ग्राम मताना के समीप उसे ट्रैक्टर चालक टक्कर मारकर भाग गया। घटना का पता चलते ही घायल दिनकर को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता हवलदार थे। ट्रैक्टर चालक को तलाश कर रहे हैं।
गले में रस्सी बांधकर युवक कुएं में कूदा, मौत
उज्जैन। पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक मंगलवार रात गले में फंदा लगाकर कुएं में कूद गया। युवक की मौत होने पर महाकाल पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। टीआई एससी शर्मा ने बताया प्रकाश पिता देवीसिंह राणोजी की छत्री में बुआ के यहां रहता था। बुधवार सुबह शव घर के समीप कुएं में लटका मिला। संभवत: प्रकाश आत्महत्या के लिए फंदा लगाकर कुएं में कूद गया। कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन पता चला है कि प्रकाश की पत्नी एक माह से मायके में और उसका परिवार में विवाद चल रहा था।