तिरंगा फहरा कर दी सलामी
उज्जैन. राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर शहरभर में ध्वजारोहण कार्यक्रम हुए। राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी गई।
शहर कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा ने गोपाल मंदिर चौक पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के संदेश का वाचन किया। इसके बाद राजीव गांधी भवन क्षीरसागर पर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जयसिंह दरबार ने तिरंगा फहराया। जानकारी शहर कांग्रेस प्रवक्ता पुरुषोत्तम नागराज ने दी।
>ग्रुप सदस्यों ने सुभाषनगर उद्यान में तिरंगा फहराया। राजेंद्र नारेलिया, संस्थापक अध्यक्ष जयंतीलाल फाफरिया, महेंद्र मारू, आदि मौजूद थे। >सरस्वती विद्या मंदिर उमावि ऋषिनगर की छात्राओं ने दशहरा मैदान पर मुख्य समारोह में ग्रुप नृत्य प्रस्तुति में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र प्रदान किए। >मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम व योग में बालगृह एवं बाल संरक्षण गृह नागिझरी के बालकों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने शील्ड प्रदान की। >कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा गठित ग्राम देवाराखेड़ी की महिला कृषकों के स्वयं सहायता समूह को आत्मा अंतर्गत सर्वोत्तम कृषक समूह के रूप में मुख्य समारोह में सम्मानित किया। समूह की महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र के साथ 20 हजार रुपए का चेक दिया गया। साथ ही जलालखेड़ी के कृषक दिनेश आंजना व ग्राम आसेर ((तह. तराना)) के ईश्वरसिंह को विकासखंड सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार दिया।
चंदेसरा. ग्राम खजूरिया रेहवारी के शाप्रावि में ध्वजारोहण पश्चात समाजसेवी नारायणसिंह बना का सम्मान किया गया। बना की ओर से बच्चों को पाठ्य सामग्री व अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए। सरपंच कैलाशबाई, प्रधानाध्यापक मदनलाल परमार मौजूद थे।