पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब फ्रीगंज की आवासीय व व्यवसायिक दरें अलग होगी

अब फ्रीगंज की आवासीय व व्यवसायिक दरें अलग होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - उज्जैन
वर्ष 2014-15 की कलेक्टर गाइड लाइन प्रॉपर्टी बाजार के लिए राहत भरी हो सकती है। उज्जैन शहर की कृषि भूमि,भवन व भूखंड की गाइड लाइन 0 से 15 प्रतिशत तक बढ़ाया जाना प्रस्तावित किया गया है। पिछली बार गाइड लाइन बढ़ी थी लेकिन रियल स्टेट की स्थिति वर्तमान में ठीक नहीं होने की वजह से गाइड लाइन ज्यादा नहीं बढ़ाई जा रही है। वहीं फ्रीगंज की आवासीय व व्यवसायिक दरें अलग-अलग की जाएगी। पहले यहां सिर्फ व्यवसायिक दरें ही थी यानि आवासीय व व्यवसायिक प्रॉपर्टी दोनों की दरें समान थी। वर्तमान में व्यवसायिक दर के अनुसार 75 हजार प्रतिवर्ग मीटर गाइड लाइन है। ((नोट: उपमूल्यांकन समिति द्वारा दिए गए प्रस्ताव के अनुसार))
आवासीय फ्लैट की अलग से गाइड लाइन होगी
पहले मल्टी की गाइड लाइन होती थी, जो कि मंजिल के हिसाब से तय रहती थी। अब आवासीय फ्लैट की गाइड लाइन अलग होगी। इसकी आवासीय दर रखी जाएगी। सुपर बिल्टअप एरिया की गाइड लाइन नहीं लगेगी, सिर्फ फ्लैट के निर्माण क्षेत्र में ही लगेगी। प्रकोष्ठ अधिनियम के तहत मंजिल के हिसाब से छूट रहेगी। यानी ऊपरी मंजिल की गाइड लाइन कम होती जाएगी। $वहीं माधव क्लब रोड स्थित दावा बाजार को पूर्णत: व्यवसायिक माना जाकर व्यवसायिक दर लगाई जाएगी।
ये भी प्रस्तावित
> ग्रीन बेल्ट की जमीन के लिए अलग से नया प्रावधान किया है।
> सुरासा क्षेत्र में बन रही कॉलोनियों की नई दर रखी जा रही है।
> उन्हेल व बडऩगर डायवर्शन रोड की नई दर प्रस्तावित है।
> नॉलेज सिटी के आसपास के गांवों में 10 से 15 प्रतिशत तक दरें होगी।
> इंदौर रोड, देवास रोड, उज्जैन से जावरा, आगर-मालवा की दरें सुधारी है।
कुशवाह आज ज्वाइन करेंगे
खरगौन से स्थानांतरित होकर आ रहे वरिष्ठ जिला पंजीयक आरएस कुशवाह शुक्रवार को भरतपुरी स्थित कार्यालय में ज्वाइन करेंगे। उज्जैन जिला पंजीयक जेपी शर्मा का महानिरीक्षक पंजीयक कार्यालय भोपाल में उपमहानिरीक्षक पंजीयक के पद पर स्थानांतरण हुआ है।
बैठक कल: उपमूल्यांकन समितियों के प्रस्ताव तैयार हो गए हैं, इन्हें जिला मूल्यांकन समिति के समक्ष रखा जाएगा। कलेक्टर बीएम शर्मा शनिवार को गाइड लाइन को लेकर बृहस्पति भवन में अपरान्ह 3 बजे से बैठक लेंगे। इसमें नई दरों का निर्धारण किया जाएगा। नई गाइड लाइन 1 अप्रैल से प्रभावशील होना है।



कहां कितने बढ़ सकती गाइड लाइन

तराना 5 से 15 प्रतिशत

घट्टिया 5 से 15 प्रतिशत

उज्जैन 0 से 15 प्रतिशत

नागदा 5 से 15 प्रतिशत

खाचरौद 5 से 15 प्रतिशत

महिदपुर 5 से 15 प्रतिशत

बडऩगर 5 से 15 प्रतिशत

नोट:यह औसत वृद्धि है।