पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रिपल एसएम आईडी के आज से दावे आपत्ति

ट्रिपल एसएम आईडी के आज से दावे-आपत्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. उज्जैन
ट्रिपल एसएम आईडी ((समग्र सामाजिक सुरक्षा)) के लिए दावे-आपत्ति के लिए शुक्रवार से नगर निगम के जोन कार्यालयों पर आवेदन पत्र मिलेंगे। नि:शुल्क आवेदन पत्र जोन कार्यालय से लेकर नागरिक इससे आईडी नंबर लेने या पहले प्राप्त आईडी नंबर पर दी गई जानकारी में संशोधन कराएं। आवेदन पत्र जोन कार्यालयों में ही जमा होंगे।
ट्रिपल एसएम आईडी की फ्रीज की गई लिंक खुल गई है। इस पर दावे-आपत्ति के लिए शुक्रवार से प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नागरिक नई आईडी के लिए आवेदन भी कर सकेंगे तथा पूर्व में ली गई आईडी की जानकारी में संशोधन भी करा सकते हैं। नगर निगम के जोन कार्यालयों पर ये आवेदन पत्र नि:शुल्क दिए जाएंगे। आवेदन पत्रों को भरकर उनके साथ संबंधित दस्तावेज लगा कर जोन कार्यालयों में ही जमा कराना होंगे।
सूची में देखें नाम और आईडी: नगर निगम ने एक लाख से ज्यादा परिवारों की सूची समग्र पोर्टल पर डाल दी है। समग्र पोर्टल पर नागरिक सूची देख कर अपना परिवार और सदस्यों का आईडी नंबर व जानकारी देख सकते हैं। यदि इस सूची में नाम नहीं है तो वे आईडी के लिए नया आवेदन करें। यदि आईडी नंबर है तो अपने परिवार व सदस्यों की जानकारी चैक कर लें। यदि नाम, पता, उम्र, जाति या अन्य कोई जानकारी में कोई गलती है, स्पेलिंग गलत है तो आवेदन पत्र के साथ संबंधित दस्तावेज लगा कर संशोधन के लिए आवेदन दें।
॥नागरिकों के दावे आपत्ति के लिए जोन कार्यालय पर आवेदन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। नागरिक नि:शुल्क आवेदन लेकर प्रक्रिया पूरी कराएं।ञ्जञ्ज
संतोष टैगोर, प्रभारी अपर आयुक्त ननि



आवेदन में ये दस्तावेज जरूरी

> नागरिक आवेदन के साथ जनगणना पर्ची ((स्वयं की न हो तो पड़ोसी की या मकान मालिक की)) व पते के लिए बिजली का बिल स्वयं का या मकान मालिक का आवश्यक रूप से लगाएं। > बच्चों के स्कूल प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं ((पेंशन, परिवार सहायता, कामकाजी महिला, ठेला-फुटकर दुकानदार, केश शिल्पी आदि)) में लाभ लिया है तो उसकी जानकारी भी अवश्य दें। >गरीबी रेखा, दीनदयाल अंत्योदय के कार्ड की जानकारी।

यह भी जान लें: > समग्र आईडी नंबर अब हर सरकारी योजनाओं, सुविधाओं, सेवाओं ((पेंशन, आर्थिक सहायता, चिकित्सा सहायता, कन्यादान आदि)) में जरूरी होगा। > जन्म, मृत्यु, जाति व आय प्रमाण पत्र लेने व स्कूल, कॉलेज आदि में प्रवेश में भी इसकी जरूरत होगी। > अपनी और परिवार के सदस्यों की सही जानकारी दें। एक से ज्यादा गरीबी रेखा राशन कार्ड या अन्य योजना में परिवार के सदस्यों के नाम पर हैं तो संशोधन करा लें, ये दंडनीय अपराध हो सकता है।