पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उज्जैन फतेहाबाद को एक वर्ष में ब्रॉडगेज में बदलेंगे

उज्जैन-फतेहाबाद को एक वर्ष में ब्रॉडगेज में बदलेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - उज्जैन
सीओएम अवंतिका एक्सप्रेस से सुबह उज्जैन पहुंचे थे। उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन करने के बाद उज्जैन रेलवे स्टेशन पर कू्र लॉबी का, उपस्टेशन प्रबंधक कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने खासकर ट्रेनों के संचालन की बारीकियों को देखा। यात्री गाड़ी व मालगाड़ी को चलाने में कहीं कोई कमी तो नहीं है, इसे देखा। इनका संचालन ठीक से हो रहा है या नहीं। इसके बाद उन्होंने उज्जैन रेलवे स्टेशन से लेकर विक्रमनगर रेलवे स्टेशन तक की व्यवस्था देखी। यहां और क्या सुविधाएं दी जा सकती है, के बारे में चर्चा की। सिंहस्थ में स्पेशल ट्रेनों के संचालन के दौरान विक्रमनगर के गुड्स वाली लाइन को विशेष मौके पर खाली करवा ली जाएगी, यहां स्पेशल ट्रेनों को स्टापेज दिया जाएगा। नईखेड़ी रेलवे स्टेशन पर भी सिंहस्थ के दौरान ट्रेनें खड़ी की जा सके,इस पर भी विचार किया गया। मीडिया से चर्चा में सीओएम टंडन ने कहा कि उज्जैन-फतेहाबाद मीटर गेज को ब्राडगैज में बदला जाएगा। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अब समय कम है। कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करना होंगे। बजट मिलने के बाद एक वर्ष में यह कार्य करने के प्रयास होंगे।




सिंहस्थ 2016 के मद्देनजर रेलवे में होने वाले कार्यों की कवायद को तेज करने में पश्चिम रेलवे के अधिकारी जुटने लगे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को उज्जैन आए चीफ ऑपरेटिंग मैनेजर ((सीओएम)) आरके टंडन ने सिंहस्थ में आने वाली स्पेशल ट्रेनों के स्टापेज देने की संभावनाएं तलाशी। उन्होंने उज्जैन-फतेहाबाद ((24 किमी)) मीटर गेज को बजट मिलने के बाद एक वर्ष में ब्रॉडगेज में बदले जाने की बात कही है।