पांच लाख रु. की गणेश प्रतिमा जब्त
भास्कर संवाददाता - उज्जैन
एसपी अनुराग ने बताया गुरुवार दोपहर में दो युवकों द्वारा एक बहुमूल्य प्रतिमा बेचने के लिए ग्राहक तलाशने का पता चला था। सीएसपी डॉ. सौरभ मिश्रा ने टीम के साथ खोजबीन कर कोट मोहल्ले से अब्दालपुरा निवासी सागीर पिता रमजान अली बंगाली ((30)) व गुदरी का अकरम पिता इलमुद्दीन ((40)) को पकड़ा।
तलाशी में सागीर के पास सोने की हीरा, पन्ना, माणिक व मोती जडि़त गणेश प्रतिमा मिली। वह मूर्ति के संबंध में संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया। बाद में स्वर्णकार ने मूल्यांकन कर प्रतिमा करीब 5 लाख रुपए की होना बताया। आरोपियों को पकडऩे में टीआई एससी शर्मा, प्रधान आरक्षक मानसिंह राणा, मुरली, आरक्षक पीयूष मिश्रा, सोमेंद्र, कन्हैयालाल, तेजकरण हिरवे की विशेष भूमिका रही है।
बरामद सोने की रत्न जडि़त गणेश प्रतिमा।
शांतिदूत टीम ने गुरुवार को दो युवकों से पांच लाख रुपए कीमत की रत्न जडि़त सोने की प्रतिमा जब्त की है। प्रतिमा के दोनों तरफ गणेशजी की आकृति है। आरोपी मूर्ति बेचने का प्रयास करने के दौरान कोट मोहल्ले से पकड़ाए हैं। मामले में पुलिस ने रतलाम के एक युवक को भी गिरफ्त में लिया है।