पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भागवत में बरसी श्रद्धा और भक्ति

भागवत में बरसी श्रद्धा और भक्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन - नानाखेड़ा स्थित अर्पिता कॉलोनी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के समापन दिवस पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखा गया। राजस्थान के सवाई माधौपुर के संतश्री आचार्य कैलाशचंद्र तेहरिया द्वारा सुनाए कथा अमृत से लोगों में श्रद्धा और भक्तिबरसी। संतश्री ने कथा के दौरान गुरुवार को श्रीकृष्ण-सुदामा के मिलन अवसर का मर्म सुनाया। इसके साथ ही उन्होंने श्रीकृष्ण सहित यदुवंश मोक्ष का प्रसंग सुनाया। गुरुवार को कथा विराम होने पर शुक्रवार दोपहर १२ बजे से भंडारा ((प्रसादी)) का आयोजन किया जाएगा। फोटो काईद जौहर