छत्री चौक डिस्पेंसरी का घेराव
भासं.उज्जैन। छत्रीचौक डिस्पेंसरी में डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने पर गुरूवार को मरीजों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने डिस्पेंसरी का घेराव करते हुए डॉक्टर्स उपलब्ध करवाने की मांग की। मरीजों ने बताया डिस्पेंसरी में तीन डॉक्टर पदस्थ हैं लेकिन एक भी डॉक्टर नहीं मिलते हैं। 10 दिन से डॉक्टर गायब हैं। ऐसे में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिला कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष सैयद मकसूद अली व नागरिकों की ओर से सिविल सर्जन डॉ.सीडी शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपकर तत्काल डॉक्टर उपलब्ध करवाने की मांग की। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि डिस्पेंसरी में मरीजों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।