पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दादा हम तो चोट खाए आदमी आप तो बेहतर जानते शाह

दादा हम तो चोट खाए आदमी आप तो बेहतर जानते- शाह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. उज्जैन। ये और ((मीडिया)) कब तक रहेंगे। आपसे अनुरोध है कि प्लीज फोटो खींचकर बाहर रहें। बैठक बाद में आपको ब्रीफ कर दूंगा। दादा ((हाथ जोड़कर)) हम तो चोट खाए आदमी हैं। आप ((मीडिया)) तो बेहतर जानते हैं। यह बोल खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री विजय शाह के है, जो उन्होंने गुरुवार दोपहर बृहस्पति भवन में मीडिया देख कहे।
वे सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं उपार्जन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून, पेट्रोलियम सहित अन्य मुद्दों पर संभागीय बैठक ले रहे थे। बैठक शुरू होने के कुछ देर बाद जब उनकी नजर कैमरों पर पड़ी तो उन्होंने मीडियाकर्मियों से बैठक में शामिल नहीं रहने का अनुरोध किया। बैठक में खाद्य आयुक्त डॉ. मनोहर अगनानी, वेयर हाउस एमडी शिवशेखर शुक्ला, जिला आपूर्ति नियंत्रक पीसी गुप्ता सहित संभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
प्रदेश में 127 लाख परिवार होंगे लाभान्वित : भारत सरकार द्वारा लागू किए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रदेश में 127 लाख परिवार लाभान्वित होंगे। खाद्य आयुक्त डॉ. अगनानी ने मंत्री शाह को बताया कि लाभान्वित होने वाले प्रदेश में 86.11 लाख परिवार चिन्हित कर लिए हैं। संभाग में समस्त परिवारों का समग्र पोर्टल पर उज्जैन जिले में 97, देवास में 99, नीमच में 99, मंदसौर में 98, रतलाम में 99 एवं शाजापुर जिले में 99 प्रतिशत डाटा अपडेट कर लिया गया है।




बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते मंत्री शाह।

मंत्री शाह ने दिए ये निर्देश

:राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 1 मार्च से लागू किया जा रहा है। उसमें अंत्योदय परिवारों को 35 किलो अनाज एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को प्रति सदस्य पांच किलो खाद्यान्न एक रुपए प्रति किलो के मान से उपलब्ध कराया जाए।

:इंकम टैक्स पेड को 1 रुपए किलो में अनाज देना कोई औचित्य नहीं।

:पेट्रोल एवं घासलेट वालों की मिली भगत दूर कर अचानक चेकिंग की जाए।

:परिवहन, वेयर हाउस एवं सोसायटियों में बेहतर तालमेल रहे और किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो।