- Hindi News
- गुम फाइलों के लिए आज निगम आयुक्त करेंगे जवाब तलब
गुम फाइलों के लिए आज निगम आयुक्त करेंगे जवाब तलब
उज्जैन। नगर निगम के गायब फाइलों के बारे में शुक्रवार को आयुक्त विवेक श्रोत्रिय जवाब तलब करेंगे। नगर निगम के कार्यालयों से फाइलें गायब होने की घटनाओं को लेकर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को शुक्रवार को अपने चैंबर में तलब किया है। निगम से हॉल ही में दो कॉलोनियों की फाइलें गायब होने के बाद आयुक्त ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आयुक्त ने शुक्रवार को अधिकारियों व कर्मचारियों को बुलाया है।