- Hindi News
- चर्च में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां सर्वधर्म सभा
चर्च में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां-सर्वधर्म सभा
उज्जैन । विश्वशांति दिवस एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को देवासरोड पर कैथोलिक चर्च में सर्वधर्म प्रार्थना रखी गई। वहीं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पीआरओ फादर एंथोनी निरप्पेल ने बताया कार्यक्रम शाम 4 बजे शुरू हुआ। बिशप सेबास्टियन वडक्केल ने संत फ्रांसिस का शांति संदेश सुनाया। प्रार्थना में शहरकाजी खलीकुर्रेहमान, उमेशनाथ महाराज, कुतुब फातेमी, सुरेंद्रसिंह अरोरा, महंत दिग्विजय दास, ब्रह्मकुमारी पूनम बहन, आदि उपस्थित थे। गायत्री परिवार के देवेंद्र श्रीवास्तव ने शांतिपाठ किया। संचालन एवं आभार रजनी जोशी ने किया।