पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवास की डीईओ ने जानी हकीकत

देवास की डीईओ ने जानी हकीकत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संभागीय स्तर पर अंतरजिला निरीक्षण के अंतर्गत गुरुवार को देवास की जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. तारा परमार ने उज्जैन में एक दर्जन से अधिक स्कूलों का निरीक्षण कर शैक्षिक गुणवत्ता और अन्य बिंदुओं पर स्कूलों की हकीकत जांची। डॉ. परमार शुक्रवार को भी स्कूलों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संचालनालय डॉ. बलवंत वर्मा को प्रस्तुत करेंगी।
भास्कर संवाददाता - उज्जैन
गुरुवार सुबह डॉ. परमार ने शासकीय कन्या उमावि दशहरा मैदान, महाराजवाड़ा क्रमांक-1, शासकीय कन्या उमावि सराफा, शासकीय उमावि जालसेवा सहित करीब एक दर्जन स्कूलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डॉ. परमार ने सराफा स्कूल में टीचर वार्डन की नियुक्ति, निदानात्मक कक्षाएं, समय विभाग चक्र, उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया। अन्य स्कूलों में भी शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ शिक्षा विभाग के जिला योजना अधिकारी एनएस सौलंकी व प्राचार्य विभा शर्मा भी मौजूद थे। संयुक्त संचालक बलवंत वर्मा ने बताया स्कूलों में शैक्षिक
गुणवत्ता और परीक्षा परिणाम उन्नयन के लिए अंतर जिला निरीक्षण करवाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत दो दिनों तक किसी अन्य जिले के जिला शिक्षा अधिकारी दूसरे जिले में जाकर कम से कम
50 स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित स्कूलों में सुधार के लिए कदम उठाए जाएंगे।