पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 13 फरवरी से श्रीनाथजी में उत्सव छप्पन भोग

13 फरवरी से श्रीनाथजी में उत्सव-छप्पन भोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - उज्जैन
ढाबारोड स्थित वैष्णवों के प्रमुख मंदिर श्रीनाथ जी की हवेली में 13 फरवरी से उत्सव मनाया जाएगा। नित-नए शृंगार दर्शन होंगे व 16 फरवरी को भगवान को छप्पनभोग लगेगा। मंगलनाथ मार्ग स्थित श्री महाप्रभुजी के ट्रस्टी विजय गुप्ता ने बताया 13 को लाल चुनरी महल, 14 को दिवाली और 15 फरवरी को चवरी विवाह एवं अंतिम दिन 16 को छप्पनभोग के दर्शन होंगे। प्रतिदिन दर्शन शाम 7.30 बजे से होंगे। गोविंद लाल नागर, मनीष नागर, विठ्ठल नागर, द्वारकादास नीमा, दिनदयाल दुबे, अशोक जडिय़ा, रसिक सुगंधी ने दर्शन लाभ का अनुरोध किया है।