पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छेड़छाड़ का विरोध किया तो छात्रा को धमकी

छेड़छाड़ का विरोध किया तो छात्रा को धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उज्जैन। अंबर कॉलोनी निवासी रितु मेघवंशी ((20)) गुरुवार को सहेली के साथ कॉलेज से साइकिल से घर जा रही थी। लोटि तिराहे पर उसे आकाश उर्फ राजबीर तोमर ने रोककर छेड़छाड़ की। रितु ने विरोध किया तो आकाश ने उससे अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

मामले में नीलगंगा पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। इधर महिला पीसीआर प्रभारी आराधना रायकवार ने बताया कि तुलसीनगर निवासी एक शिक्षिका को उसके कॉलेज के समय का दोस्त फाजलपुरा का विजय बघेल तीन साल से परेशान कर रहा था। समझाने पर विजय शिक्षिका को सोशल साइट के जरिए बदनाम करने की धमकी दे रहा था।

मामले में विजय को पकड़कर माधवनगर थाने के हवाले किया। यहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया। वहीं एक अन्य युवती ने भी एक युवक के खिलाफ फेसबुक पर गंदे फोटो डालने की शिकायत की है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

लड़की को छोड़ा, लड़कों पर कार्रवाई

महिला पीसीआर की एक टीम ने गुरुवार को कालियादेह पैलेस से बेगमपुरा की एक युवती और चार लड़कों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। युवती को चेतावनी देकर परिजनों के हवाले कर दिया, जबकि मौके से पकड़ाए ग्राम बड़ोदिया काजी के माखन, अर्जुन, बड़ोदिया खान के राजेश व सांवेर के दिलीप को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर कोर्ट पहुंचा दिया।