पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अश्लील सीडी व पायरेसी डीवीडी का जखीरा मिला

अश्लील सीडी व पायरेसी डीवीडी का जखीरा मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। नईसड़क पर दो दुकानों पर अश्लील व पायरेसी डीवीडी बेची जा रही थी। शिकायत पर पुलिस ने छापा मारकर हजारों डीवीडी बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। सीएसपी डॉ. सौरभ मिश्रा ने बताया टी सीरिज कंपनी के अधिकारी अविनाश मिश्रा की शिकायत पर गुरुवार रात टीआई राकेश मोहन शुक्ल ने नईसड़क पर स्टार म्यूजिकल सेंटर पर छापा मारा। यहां 1038 टी सीरिज की पायरेसी डीवीडी और 68 अश्लील सीडी मिलने पर दुकान संचालक केडी गेट निवासी शादाब पिता रशीद अहमद को पकड़ा है। वहीं खाराकुआं एसआई प्रेमेंद्र ठाकरिया ने भैरवगढ़ स्थित नयापुरा मो.अकरम को गिरफ्तार कर उससे 5 हजार डीवीडी व 50 अश्लील सीडी बरामद की है।
गांजे के साथ पकड़ाए युवक को सजा - एसपी अनुराग ने बताया ज्योतिनगर एमपीईबी कॉलोनी के राजेश मराठा को 13 जनवरी 2012 को एसआई सियाराम गुर्जर ने 6 किलो 300 ग्राम गांजा ले जाते पकड़ा और एनडीपीएस का प्रकरण दर्ज किया था। विशेष न्यायाधीश जीएस सलूजा ने गुरुवार को फैसला सुनाया। उन्होंने राजेश को दोषी सिद्ध पर चार साल की कैद व 30 हजार रुपए का अर्थदंड दिया है।
इधर...फरार कैदी व जमानतदार पर प्रकरण - देवास स्थित ग्राम पीलवानी निवासी एजाज खां गंभीर अपराध में सजा काट रहा था। वह 8 जनवरी को 15 दिन के पैरोल पर गया था। 23 जनवरी तक नहीं लौटने पर जेल प्रशासन ने एजाज और उसकी जमानत देने वाले युनूस के खिलाफ भैरवगढ़ थाने को पत्र लिखा था। मामले में गुरुवार को पुलिस ने एजाज के साथ युनूस पर भी प्रकरण दर्ज कर दिया।