पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यूज़ इनबॉक्स

न्यूज़ इनबॉक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधिक साक्षरता शिविर
उज्जैन. कालिदास कन्या महाविद्यालय में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम रेणी सुमन श्रीवास्तव ने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम तथा महिलाओं के संरक्षण और उन्हें प्राप्त अधिकारों एवं विधि के संबंध में जानकारी दी। मंडल अभिभाषक संघ अध्यक्ष मस्तानसिंह छाबड़ा, व जिला विधिक सहायता अधिकारी वीरेंद्रकुमार चडार ने भी संबोधित किया। संचालन परियोजना अधिकारी रीना अद्धर्यु ने किया। आभार परियोजना अधिकारी प्रीति कटारा ने माना। पेनल लायर हरदयासिंह ठाकुर, अल्पना सक्सेना, सुनीता मिश्रा आदि मौजूद थे।
सेवानिवृिा पर जेपी शर्मा का सम्मान
उज्जैन. रेलवे इंस्टीट्यूट में उपमुख्य टिकिट निरीक्षक जेपी शर्मा का रेल सेवा से निवृा होने पर स्मृति चिह्न देकर स्वागत व सम्मान किया गया। अतिथि डॉ. उमेश राय, जयंत गोलवलकर, विजय श्रीवास, ओपी शर्मा, मनोहर शर्मा, आशीष व्यास थे। इस मौके पर उप मुख्य टिकिट निरीक्षक राजेश शर्मा, महेंद्र चतुर्वेदी, जीएस पाठक ने संबोधित किया। राजकुमार सोलंकी, एनके साहू, अविनाश श्रीवास, दशरथसिंह आदि मौजद थे। जानकारी भारत भूषण ने दी।
एमआईएम कॉनक्लेव2014 का शुभारंभ
उज्जैन. महाकाल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में कॉनक्लेव2014 का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर विक्रम विवि के पूर्व कुलपति डॉ. रामराजेश मिश्र ने कहा सफल लीडर के लिए अपनी क्षमता को पहचानने व सांस्कृतिक कूटनीति में पारंगत होना चाहिए। अतिथि परिचय संस्था निदेशक डॉ. ऋषि दुबे ने दिया। आभार डॉ. नमिता सोनी सुगंधी ने माना। समन्वयक प्रो. नितिन शर्मा थे। जानकारी प्रो. अमित जोशी ने दी।
नि:शुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर आज : उज्जैन. पशुपालन विभाग द्वारा उदयन मार्ग स्थित शासकीय पशु चिकित्सालय में शुक्रवार सुबह 9 बजे नि:शुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा। सीनियर वेटनरी सर्जन डॉ. मुकेश जैन ने बताया शिविर में कुाों को एंटी रेबीज टीके लगाए जाएंगे।
करंट से तीन भैंस की मौत
ताजपुर. गुरुवार को जूनी मस्जिद के पास बिजली के तार टूट कर नाली में गिर गए। इस दौरान यहां से गुजर रही तीन भैंस करंट की चपेट में आ गई। पशु मालिक अनीस खां ने चिमनगंज थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम में आए दिन बिजली के तार टूटने की घटना होती रहती है। ग्रामीणों ने कई बार बिजली कंपनी से तार बदलने की मांग कर चुके हैं लेकिन जिम्मेदारों ने कोई ध्यान नहीं दिया।



समाजसेवी गौड़ का निधन, देहदान यात्रा आज

उज्जैन. समाजसेवी व भूतपूर्व शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक शरदचंद्र गौड़ ((75)) का गुरुवार को निधन हो गया। वे सेवा समिति उज्जैन के संचालक, महाकाल समिति व सिंहस्थ सेवादल के सदस्य भी रहे। वे पत्नी सहित दो पुत्रों से भरापूरा परिवार छोड़ गए। अंतिम यात्रा छोटा तेलीवाड़ा, प्रभुलाल गौड़ मार्ग स्थित निवास से शुक्रवार प्रात: 10.30 बजे निकाली जाएगी।

दस वर्ष पूर्व किया था देहदान : सामाजिक कार्यों में गौड़ परिवार सदैव अग्रणी रहा है। परिवार की इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री गौड़ ने दस वर्ष पूर्व देहदान की घोषणा की थी। परिवार द्वारा देहदान यात्रा निकाल कर आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज को पार्थिव देह सौंपी जाएगी।

योजना आयोग उपाध्यक्ष जैन की धर्मपत्नी कुसुम जैन का निधन

उज्जैन. योजना आयोग के उपाध्यक्ष बाबूलाल जैन की धर्मपत्नी कुसुम जैन का गुरुवार तड़के निधन हो गया। दशहरा मैदान स्थित निवास से अंतिम यात्रा निकाली गई। चक्रतीर्थ पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य थावरचंद गेहलोत की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में गेहलोत ने कुसुम जैन की स्थाई स्मृति निर्माण के लिए 25 लाख रु. की घोषणा की। शोकसभा में पूर्व सांसद डॉ. सत्यनारायण जटिया, नगर भाजपा अध्यक्ष इकबालसिंह गांधी, मंत्री पारस जैन, विधायक डॉ. मोहन यादव, सतीश मालवीय, दिलीपसिंह शेखावत, जैन समाज के वरिष्ठ रामचंद्र श्रीमाल, अशोक जैन चायवाला, आनंदीलाल जैन, दिवाकर नातू, जगदीश अग्रवाल, विजय केवलिया, विवेक जोशी, सनवर पटेल, बाकीर अली रंगवाला, महापौर रामेश्वर अखंड, शरद पाचुनकर, रूप पमनानी, शिवनारायण जागीरदार, शिवा कोटवाणी, अनिल जैन कालूहेड़ा, बहादुरसिंह बोरमुंडला, किशोर खंडेलवाल आदि मौजूद थे।

पं. साकेत व्यास का निधन

उज्जैन. गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज सिंहपुरी एवं महाकाल मंदिर के नेमनुकदार भस्मारती पुजारी पं. साकेत व्यास ((43)) का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। दोपहर में हरसिद्धि मंदिर स्थित निवास से शवयात्रा निकली। चक्रतीर्थ पर पुत्र केशव व्यास ने मुखाग्नि दी। पं. व्यास अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए। गंभीर बीमारी के चलते लंबे समय से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।

राजेंद्र शर्मा विचित्र का निधन

उज्जैन. श्री निराला साहित्य मंडल के पितृ पुरुष राजेंद्र शर्मा विचित्र का गत दिवस निधन हो गया। उन्होंने 1961 में मंडल की स्थापना की थी। निधन पर गीतकार मोहन सोनी, डॉ. शिव चौरसिया, डॉ. रामसिंह यादव, डॉ. जफर महमूद, डॉ. कैलाश शर्मा, राधेश्याम शर्मा व सुभाष गौड़ ने श्रद्धांजलि दी। जानकारी मंडल अध्यक्ष आनंद चतुर्वेदी ने दी।