रैली में लगे बेटी बचाओ के नारे
उन्हेल.राष्ट्रीय बालिका दिवस पर एकीकृत बाल विकास विभाग द्वारा सामुदायिक भवन से बालिकाओं व महिलाओं की रैली निकाली गई। रैली में बेटी बचाओ के नारे गूंजे। मुख्य अतिथि मोतीलाल पटेल थे। कार्यक्रम को महिला एवं बाल विकास उज्जैन के डॉ. विशीसिंह, थाना प्रभारी विवेक कनोडिय़ा, शासकीय उमावि प्राचार्य शशिकांति तिवारी, तनिष्क संस्था उज्जैन की संगीता पंवार ने संबोधित किया। इस मौके पर मेहंदी, चित्रकला, रंगोली, चेयर रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। बाद में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में ग्राम रोहलखुर्द की आदर्श बेटी अनिता शर्मा का विभाग ने सम्मान किया। इस मौके पर वीरेंद्रसिंह, पार्षद अजीत फातमा, सविता माली, शोभना कनेरे, वंदना गुप्ता, नीता सुयल आदि मौजूद थे। संचालन परियोजना अधिकारी पुष्पा गौर ने किया। आभार रश्मि पुराणिक ने माना।