पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संभागभर के प्राचार्यों ने परिणाम सुधार के लिए दिए सुझाव

संभागभर के प्राचार्यों ने परिणाम सुधार के लिए दिए सुझाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर. शासकीय स्कूलों का परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए मंगलवार को उज्जैन संभाग के चयनित प्राचार्य शाजापुर पहुंचे। यहां संयुक्त संचालक लोक शिक्षण बलवंत वर्मा और सहायक संचालक पी. होलानी के साथ उन्होंने बेहतर परिणाम पाने के लिए विचार-विमर्श किया। डीईओ थॉमस भूरिया, एन.डी. गुप्ता, हर्षवर्धन चतुर्वेदी, परीक्षा प्रभारी विवेक दुबे, शैक्षिक समन्वयक राधावल्लभ कारपेंटर, अशोक गोयल, रामनारायण भचान, रामगोपाल शर्मा, वीरेंद्र ठाकुर, भगवती सोलंकी, राणा महेंद्रसिंह आदि उपस्थित थे। आभार शशिरेखा राजालू ने माना।
गैलरी का मलबा गिरने से चार घायल
शाजापुर . स्टेशन रोड मक्सी के समीप एक ट्रक में समीप से गुजर रहे केबल तार उलझ गए। उलझे तारों के कारण समीप के मकान की गैलरी से ईंट आदि गिर गई। इससे वहां खड़े 4 लोग घायल हो गए। हालांकि उन्हें मामूली चोट आई। लेकिन गोवर्धनसिंह ((40)) निवासी आलाउमरोद हाल मुकाम मक्सी गंभीर रूप से घायल हो गया। गैलरी के मलबे से उसकी पसली टूट गई। एम्बुलेंस के डॉ. सुनील सिसौदिया और पायलट अंबाराम मालवीय उन्हें मक्सी अस्पताल ले गए। जहां से रैफर करने पर उसे शाजापुर जिला अस्पताल भेज दिया गया।
तीन सेवाएं 24 घंटे में मिलेगी
शाजापुर. लोक सेवाओं के प्रदाय गारंटी अधिनियम के तहत सेवाओं के प्रदाय के लिए निर्धारित समयावधि से हटकर भी जिला प्रशासन द्वारा पहल की जाकर अब उससे भी कम समय में तीन सेवाएं मात्र 24 घंटे में आवेदक को मिलेगी। कलेक्टर प्रमोद गुप्ता ने बताया कि कृषकों एवं आमजनों की सुविधा के लिए अब चालू खसरा खतोनी प्रतिलिपि प्रदाय, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र अब शाजापुर तहसील द्वारा मात्र 24 घंटे में बनाकर दिए जाएंगे। ज्ञातव्य है शासन द्वारा निर्धारित समयावधि के तहत चालू खसरा खतोनी प्रतिलिपि प्रदाय 5 कार्यालयीन दिवस, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र 7 कार्यालयीन दिवस एवं आय प्रमाण पत्र 3 कार्यालयीन दिवस में उपलब्ध कराने का प्रावधान है। परंतु इससे आगे बढ़ते हुए तहसील शाजापुर में उक्त सेवाएं मात्र 24 घंटे में उपलब्ध करा दी जाएगी। कलेक्टर ने बताया अन्य सेवाओं के लिए भी न्यूनतम समय एवं प्रक्रिया अपनाई जाएगी। तहसील शाजापुर के सफल क्रियान्वयन के बाद अन्य तहसीलों में भी इसे लागू किया जाएगा।
तिंगजपुर के हाल जानते रहे अधिकारी
शाजापुर. दो दिन पहले गंदे पानी के सेवन करने से ग्राम तिंगजपुर में हुई एक महिला की मौत और दर्जनों लोगों के बीमार होने के मामले में मंगलवार को भी स्वास्थ्य महकमा सचेत रहा। ग्राम में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों से अधिकारी पल-पल की जानकारी लेते नजर आए। हालांकि जिन ग्रामीणों की तबीयत खराब हुई है, उन्हें परिजन अपने-अपने स्तर से निजी अस्पतालों में ले गए हैं। इस कारण सरकारी स्तर पर उनके स्वास्थ्य की सूचना नहीं है। सीएमएचओ डॉ. जे. अतुलकर ने बताया गांव में अब स्थिति सामान्य है।
सीएम का संभावित दौरा ८ को
शाजापुर. मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का शाजापुर एवं आगर में आगामी ८ फरवरी को दौरा हो सकता है। प्रशासनिक स्तर पर आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कलेक्टर प्रमोद गुप्ता के अनुसार अभी तक संभावित कार्यक्रम आया है। इस बार कार्यक्रम में कोई भी नीचे नहीं बैठेगा। इसके लिए २५ हजार चेयर लगाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ८ फरवरी की सुबह आगर पहुंचेंगे। इसके बाद शाजापुर आकर आओ बनाएं मप्र अभियान का शुभारंभ करेंगे। रात्रि विश्राम भी शाजापुर में करेंगे। ४५ मिनट तक आम लोगों से मिलेंगे। ग्राम पंचायत, क्लब, एनजीओ प्रतिनिधि, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान शासकीय योजनाओं का प्रचार करने और लोगों को लाभ पहुंचाने वाले विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे।
संभागायुक्त आज बैठक लेंगे
शाजापुर. उज्जैन संभागायुक्तअरुण पांडेय बुधवार को नगर पहुंचकर बैठक लेंगे। बैठक सुबह 11 बजे कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में होगी। बैठक में संभागायुक्त मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन तैयारियों की समीक्षा करेंगे। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा करेंगे। अन्य योजनाओं की भी समीक्षा होगी। बैठक में सभी अधिकारी उपस्थित रहेंगे।




न्यूज़ इनबॉक्स