सत्येंद्र धाकरे बने नपा कोलार के सीएमओ
कोलार - जिला शहरी विकास अभिकरण ((डूडा)) के परियोजना अधिकारी सत्येंद्र धाकरे को नगर पालिका कोलार का सीएमओ बनाया गया है। वहीं, उपयंत्री राकेश गुप्ता को नपा कोलार में स्थानांतरित किया गया है। श्री गुप्ता विदिशा नपा से कोलार में स्थानांतरित किए गए हैं। बुधवार को राज्य शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। धाकरे को सीएमओ राजेश श्रीवास्तव को सस्पेंड किए जाने के बाद कोलार नपा का जिम्मा सौंपा गया है। जबकि राकेश गुप्ता को उपयंत्री प्रदीप शुक्ला के स्थान पर नियुक्त किया गया है।