पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संकल्प दिवस के रूप में मनी आर्य की पुण्यतिथि

संकल्प दिवस के रूप में मनी आर्य की पुण्यतिथि

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षाविद बाबूलाल आर्य आनंद की तृतीय पुण्यतिथि 22 जनवरी को विदिशा प्रतिभा विकास संस्थान एवं आर्यवीर दल मप्र द्वारा आर्य समाज मंदिर में संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई।
स्व. आर्य की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके सिद्धांतों का अनुशरण करने तथा उनके द्वारा स्थापित जनहितकारी संस्थानों को और भी उन्नत और विकसित करने का संकल्प व्यक्त किया है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद लायंस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अतुल शाह ने स्व. आर्य को अपना आदर्श बताते हुए संस्थान के विद्यार्थियों को जीवन के हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रथम का सिद्धांत अपनाने की सीख दी। अध्यक्षता कर रहे सत्येंद्र सक्सेना ने कहा कि स्व. आर्य आदर्श शिक्षाविद थे। उनके सिद्धांतों एवं बताए मार्गों पर चलकर ही हम सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। संस्थान के अध्यक्ष एवं आर्य वीर दल के प्रांतीय संचालक इंजी. दिनेश वाजपेयी ने स्व. आर्य के व्यक्तित्व एवं युवा शक्ति के उत्थान में उनकी प्रतिबद्धता तथा समर्पण का उल्लेख किया। उनके द्वारा प्रतिपादित सत्यता, समय बद्धता तथा सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी अपनाने का संकल्प लेने का आव्हान किया। इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक सदस्य इंजी. सीएल गोयल तथा विपुल शर्मा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।




परिजनों ने ब्लड बैंक में रक्तदान किया