विदिशा - मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने को लेकर जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। बुधवार को सागर डीएसपी शकुंतला रूहल ने विदिशा पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचकर जवानों को परेड करवाई। इस परेड का निरीक्षण एसपी धर्मेंद्र चौधरी ने किया।