पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीसरे दिन भी गुल रही बिजली

तीसरे दिन भी गुल रही बिजली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा - पिछले तीन दिनों से लगातार शहर की बिजली गुल हो रही है। इससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
शाम को अंधेरा होने के बाद भी बिजली चालू नहीं की जाती है। बुधवार को दोपहर बाद सिविल लाइंस एरिया के राजीवनगर, ब्लाक कालोनी, ईदगाह तिराहा, गांधी चौक सहित तमाम इलाकों में लंबे 3 से 4 घंटे तक बिजली गुल रही। शाम को 6 बजे के बाद ही बिजली चालू की जा रही है। इस वजह से लोगों को जरूरी कामकाज निपटाने में परेशानी हो रही है। इसी तरह मंगलवार और सोमवार को भी दिन में करीब 5 घंटे तक बिजली नहीं रहने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा था।
बिजली कंपनी के उप महाप्रबंधक और डीई समीर शर्मा ने बताया कि एनएच किनारे पोल शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है, इसलिए बिजली बंद करनी पड़ती है।