सीएम का दौरा २५ को
विदिशा - मुख्यमंत्री के आगामी 25 और 26 जनवरी को प्रस्तावित दौरे को लेकर अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। कलेक्टर एमबी ओझा ने बताया कि मुख्यमंत्री 25 जनवरी को अपने प्रस्तावित दौरे में विदिशा जनपद के ग्राम सुनपुरा, छीरखेड़ा, बागरी, खेरुआहाट और पैरवारा का दौरा करेंगे। वहां से होकर सीएम विदिशा लौटेंगे तथा यहां पर विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विदिशा में ही रात्रि विश्राम करेंगे तथा अगले दिन 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस परेड ग्राउंड में झंडावंडन भी करेंगे। इसके बाद नगर भ्रमण पर निकलेंगे । इसके बाद भी प्रशासनिक तैयारियां लगातार चल रही हैं। संबंधित विभागों के अधिकारी दौरे कर रहे हैं। जनपद पंचायत विदिशा के सीईओ उपेंद्रसिंह सेंगर ने बताया कि दौरे वाले गांवों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।